फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   New Year 2023: Hotel-Restaurant ready to welcome New Year, MP said - this is not ours but British New Year

New Year 2023: नए साल का स्वागत करने होटल-रेस्टारेंट तैयार, सांसद बोली- यह हमारा नहीं अंग्रेजों का नववर्ष

Sat, 31 Dec 2022 06:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 31 Dec 2022 06:23 PM IST
सार

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने अंग्रेजी नववर्ष मनाने का विरोध करते हुए कहा कि जब हमारा त्यौहार आता है तो कहने लगते है कि पटाखे से प्रदूषण होगा। आप देखिए, कितना धुंआ, शराब पीकर यह लोग रात पर नाचतें है। इनको कोई नहीं रोकता। विधर्मी लोगों को हमारे त्यौहार पर प्रदूषण दिखता है।

विज्ञापन
New Year 2023: Hotel-Restaurant ready to welcome New Year, MP said - this is not ours but British New Year
2023 नए साल के स्वागत के लिए भोपाल तैयार - फोटो : Pixabay

विस्तार

नए साल का वेलकम करने के लिए राजधानी भोपाल तैयार रहे हैं। 31 दिसंबर की शाम को शहर होने वाली पार्टियों के लिए शानदार तैयारियां की गई हैं। कोरोना संक्रमण के चलते दो साल बाद शहर के लोग बिना पाबंदियों के नए साल का स्वागत करते नजर आएंगे। होटल और रेस्टारेंट संचालकों ने खाने के शौकीन लोगों के लिए लजाजवाब व्यंजन तैयार कराने बाहर से शेफ बुलाए हैं। वहीं, संगीत पंसद करने वालों के लिए म्यूजिकल नाइट का इंतजाम है। आतिशबाजी से नए साल का स्वगात किया जाएगा। 
विज्ञापन


भोपाल के होटल, पब्स, रेस्त्रां में अलग-अलग थीम पर पार्टियों का आयोजन किया गया है। यहां पर युवाओं, कपल्स और फैमिली के लिए अलग-अलग सेलिब्रेशन की तैयारियां की गई है। 5 से 7 घंटे के लिए पार्टियों का आयोजन होगा, जो शाम 7 बजे से शुरू हो जाएगा। इनमें शामिल होने के अलग-अलग पास की कीमत रखी गई है। जिसमें अनलिमिटेड फूड एंड ड्रिंग्स विथ म्यूजिक के साथ नए साल का धमाकेदार स्वागत होगा।  
विज्ञापन

 
सांसद बोली- कैलेंडर वर्ष मनाने पर नशा ना करें

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने अंग्रेजी नववर्ष मनाने का विरोध करते हुए कहा कि जब हमारा त्यौहार आता है तो कहने लगते है कि पटाखे से प्रदूषण होगा। आप देखिए, कितना धुंआ, शराब पीकर यह लोग रात पर नाचते है। इनको कोई नहीं रोकता। विधर्मी लोगों को हमारे त्यौहार पर प्रदूषण दिखता है। सांसद ने लोगों से कहा कि कैलेंडर वर्ष मनाने पर किसी प्रकार का नशा ना करें। किसी प्रकार के पटाखे ना चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृति मंच बोला- अंग्रेजी नववर्ष का बहिष्कार करें
दूसरी तरफ संस्कृति बचाओ मंच ने होटल मालिकों को चेतावनी दी है कि नए वर्ष के नाम पर अश्लीलता ना फैलाएं। संस्कृति बचाओं मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि हमने होटल संचालकों को चेतावनी देते हुए प्रशासन से भी मांग की है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। तिवारी ने कहा कि सनातनी धर्मियों से मांग की है कि वह हिंदू नव वर्ष को मनाए और अंग्रेजी नववर्ष का बहिष्कार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed