फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Youth Panchayat: State level 'Youth Mahapanchayat' will be held in Bhopal on July 23-24, you can register like this

MP Youth Panchayat: 23-24 जुलाई को भोपाल में होगी राज्य स्तरीय 'यूथ महापंचायत', ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Thu, 14 Jul 2022 11:59 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 14 Jul 2022 11:59 AM IST
सार

महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जयंती पर आगामी 23-24 जुलाई को भोपाल में मध्य प्रदेश शासन द्वारा राज्य स्तरीय 'यूथ महापंचायत' का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
MP Youth Panchayat: State level 'Youth Mahapanchayat' will be held in Bhopal on July 23-24, you can register like this
राज्य स्तरीय यूथ महापंचायत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जयंती पर आगामी 23-24 जुलाई को भोपाल में मध्य प्रदेश शासन द्वारा राज्य स्तरीय 'यूथ महापंचायत' का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के युवाओं से बड़ी संख्या में 'यूथ महापंचायत' से जुड़कर अपने अभिनव विचारों से आत्म-निर्भर और स्वर्णिम मध्य प्रदेश के निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ‘यूथ महापंचायत’ का उद्देश्य युवाओं को आदर्श युवा बनाना है। 
विज्ञापन


युवाओं का नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए मंच
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 'यूथ महापंचायत' का उद्देश्य शहीद चंद्रशेखर आजाद की विरासत को आगे बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश के उत्साही युवाओं को साथ लाकर एक मंच प्रदान करना है, जिससे वे राज्य, देश और दुनिया की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों की पहचान कर हरसंभव समाधान सुझाएं। इस महापंचायत में प्रदेश के सभी जिलों में होने वाली यूथ पंचायत से चयनित आदर्श युवा और उनके प्रेरक शामिल होंगे। दो दिवसीय इस आयोजन के जरिए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के विजन में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उनमें नेतृत्व कौशल भी विकसित किया जाएगा। 
विज्ञापन


यहां करना होगा रजिस्ट्रेशन, ये है आखिरी तारीख
राज्य स्तरीय 'यूथ महापंचायत' में भाग लेने वाले युवाओं का चयन 16 जुलाई 2022 को प्रदेश के सभी जिलों में होने वाले ग्रुप डिस्कशन के आधार पर होगा। समूह चर्चा कई विषयों पर आयोजित की जाएगी। इच्छुक युवा इसके लिए mp.mygov.in के जरिए लिंक https://mp.mygov.in/group-issue/register-participate-youth-mahapanchayat-campaign/ पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिला स्तरीय 'यूथ महापंचायत' के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2022 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छे प्रदर्शन पर मिलेगा पुरस्कार
प्रदर्शन के आधार पर हर जिले से टॉप 6 युवाओं का सेलेक्शन 23-24 जुलाई को भोपाल में होने वाली राज्य स्तरीय 'यूथ महापंचायत' के लिए किया जाएगा। ‘यूथ महापंचायत’ में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले युवाओं की उपस्थिति में विचार-विमर्श के विभिन्न सत्र होंगे। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं और उनके प्रेरकों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed