{"_id":"659814196946e50fef049c6a","slug":"mp-weather-update-coldest-day-in-guna-coldest-night-in-gwalior-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Update: सर्दी से हाल-बेहाल, गुना में सबसे ठंडा रहा दिन, ग्वालियर में ठंडी रही रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Update: सर्दी से हाल-बेहाल, गुना में सबसे ठंडा रहा दिन, ग्वालियर में ठंडी रही रात
Fri, 05 Jan 2024 08:08 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 05 Jan 2024 08:08 PM IST
सार
प्रदेश में गुना में सबसे ठंडा दिन रहा। यहां शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 2.9 डिग्री गिरकर 15.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ये सामान्य से 7.9 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में गुरुवार-शुक्रवार रात में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो बीते 24 घंटे में तीन डिग्री तक नीचे गिर गया। वहीं, गुना में सबसे ठंडा दिन रहा। यहां शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 2.9 डिग्री गिरकर 15.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ये सामान्य से 7.9 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
इसके साथ राजधानी भोपाल में दिन के अधिकतम में तीन डिग्री की वृद्धि हुई। शुकवार को दिन में अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। रात में न्यूनतम पारा 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
ग्वालियर में दिन का अधिकतम तापमान 15.6, उज्जैन में 17.5, खजुराहो में 17, नौगांव में 16.8, सतना में 16.7, सागर में 17.4, रीवा में 18. 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही रतलाम, रायसेन, इंदौर, नर्मदापुरम और धार में भी दिन का अधिकतम पारा 20 डिग्री से कम रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहे।
विज्ञापन
