फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather Today: Heat increased in Madhya Pradesh, day temperature crossed 42 degrees, alert of heat wave nex

Mp weather Today: मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी, 42 डिग्री पार पहुंचा दिन का पारा, अगले सप्ताह लू चलने का अलर्ट

Sat, 05 Apr 2025 07:30 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 05 Apr 2025 07:30 PM IST
सार

Mp weather Today:  मध्य प्रदेश के मौसम में परिवर्तन आया है। शनिवार को प्रदेश का तापमान 42 डिग्री पार पहुंच गया। प्रदेश में सबसे गर्म नर्मदापुरम रहा यहां का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार कई जिलों का पारा 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
MP weather Today: Heat increased in Madhya Pradesh, day temperature crossed 42 degrees, alert of heat wave nex
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव शुरू हो गया है, जहां अभी तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश ओले के साथ तेज हवा चल रही थी वहीं, अब मौसम शुष्क हो गया है और तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो गई है। शनिवार को प्रदेश का तापमान 42 डिग्री पार पहुंच गया। प्रदेश में सबसे गर्म नर्मदापुरम रहा यहां का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस प्रकार कई जिलों का पारा 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के 10 जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। वहीं, भोपाल, इंदौर, जबलपुर-सागर संभाग में भी तेज गर्मी पड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन


प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर              अधिकतम तापमान

नर्मदापुरम       42.4
रतलाम           41.5
दमोह             40.5
मंडला            40.0
सागर             40.0
सतना            40.0

प्रदेश के बडे़ शहरों का अधिकतम तापमान
शहर             अधिकतम तापमान

उज्जैन             39.4
भोपाल            39.0
इंदौर               38.8
जबलपुर          38.5
ग्वालियर          38.0

यह भी पढ़ें-भोपाल कलेक्टर ने बैरसिया नगर पालिका पार्षद को पद से हटाया, फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर लड़ा था चुनाव
विज्ञापन


अप्रैल में प्रदेश में 7 से 10 दिन चल सकती है लू
मध्यप्रदेश में अप्रैल महीने में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। पहले और दूसरे सप्ताह में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, दूसरे सप्ताह से लू भी चलेगी। सबसे गर्म आखिरी सप्ताह रहेगा। दिन का तापमान 45 डिग्री पार हो सकता है ।ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, इंदौर, उज्जैन और भोपाल में लू भी चल सकती है। मौसम केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि इस बार तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं, प्रदेश में अप्रैल महीने में 7 से 10 दिन तक हीट वेव यानी, लू का असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-MP बोर्ड 10वीं-12वीं के मूल्यांकन में आई तेजी, 40% से ज्यादा कॉपियों की हुई जांच, जाने कब आएगा रिजल्ट?

आज से दोनों सिस्टम हुए कमजोर 
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अभी तक दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव रहा। इस वजह से कहीं-कहीं हल्की बारिश और बादल छाए रहे।यह सिस्टम शनिवार को कमजोर हो गया है। अब गर्मी का असर बढ़ेगा। जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। अगले 3 से 4 दिन तक दिन का तापमान बढ़ सकता है। वहीं, 7-8 अप्रैल को हीट वेव यानी, गर्म हवा चलने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया में लू चल सकती है। 8 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में हीट वेव का असर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed