फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather Today: Weather changes again in Madhya Pradesh, temperature will increase from today, possibility o

Mp weather Today: मध्य प्रदेश में फिर बदले मौसम, आज से बढ़ेगा तापमान, 15 मार्च के बाद तेज गर्मी के आसार

Sat, 08 Mar 2025 08:17 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 08 Mar 2025 08:17 AM IST
सार

Mp weather Today: मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है, जहां लगातार चार-पांच दिन से तापमान में गिरावट हो रही थी। वहीं आज से तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। कल से नया सिस्टम एक्टिव होगा। 15 मार्च के बाद तेज गर्मी की आसार हैं।
 

विज्ञापन
MP weather Today: Weather changes again in Madhya Pradesh, temperature will increase from today, possibility o
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से प्रदेश में ठंड बढ़ गई थी, मार्च महीने में पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अब मौसम बदलेगा और दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। वहीं, 15 मार्च के बाद गर्मी के तेवर देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवा चलने से प्रदेश में भी असर देखने को मिल रहा है। पिछले 4 दिन तक तो तेज सर्दी रही। राजगढ़, शाजापुर, उमरिया, मंडला, नौगांव और मलाजखंड में कड़ाके की ठंड पड़ी। वहीं, इन शहरों में शीतलहर का असर भी देखा गया।
विज्ञापन



6.2 डिग्री शहडोल का न्यूनतम तापमान 
पिछले चार-पांच दिन से प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार-शुक्रवार की रात में शहडोल में 6.2 डिग्री, शाजापुर में 7.9 डिग्री, नौगांव, उमरिया और पचमढ़ी में 8 डिग्री, मंडला में 8.3 डिग्री, मलाजखंड में 8.5 डिग्री, जबलपुर में 9.4 डिग्री रहा, जबकि भोपाल में 10.5 डिग्री, इंदौर में 13 डिग्री, ग्वालियर में 11.8 डिग्री और उज्जैन में 11 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, शुक्रवार को दिन के तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली।
विज्ञापन



कल से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस
पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 9 मार्च से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। ऐसा होने पर दो दिन बाद प्रदेश में भी असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, बारिश होने के अभी आसार नहीं है।मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक हल्की ठंड रहेगी। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

8 मार्च: भोपाल समेत प्रदेश के अन्य शहरों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

9 मार्च: दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। बारिश होने के आसार नहीं है।


ऐसा रहेगा मार्च का दूसरा सप्ताह
मध्य प्रदेश में मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक होगा, जबकि गुजरात के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग में तापमान सामान्य 15-17 डिग्री तक रहेगा।वहीं, अधिकतम तापमान इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में सामान्य से बढ़े रहेंगे। भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में यह सामान्य 31-34 डिग्री सेल्सियस पर बना रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में बादल जरूर छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed