फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Weather changed again in Madhya Pradesh, mercury crossed 36 degrees, heat will increase furt

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम, 36 डिग्री पार पहुंचा पारा, 15 मार्च से और बढ़ेगी गर्मी

Sun, 09 Mar 2025 11:23 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 09 Mar 2025 11:23 AM IST
सार

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश के तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी शुरु हो गई है। जहां दिन का तापमान 36 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया है। 15 मार्च के बाद और गर्मी पड़ने की आसार है।

विज्ञापन
MP Weather Today: Weather changed again in Madhya Pradesh, mercury crossed 36 degrees, heat will increase furt
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है जहां अभी तक ठंड का असर देखने को मिल रहा था वहीं तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी शुरु हो गई है। प्रदेश में दिन का पारा 36 डिग्री के पार पहुंच गया है। इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग में गर्मी बढ़ी है।  मौसम वो विभाग के मुताबिक 15 मार्च के बाद सूरज के तेवर और तीखे होने लगेंगे। 40 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन




6 डिग्री पहुंच गया था प्रदेश का तापमान
गौरतलब है कि उत्तरी हवा चलने से प्रदेश में पिछले चार दिन कड़ाके की ठंड पड़ी। इससे भोपाल समेत कई शहरों में पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया। कई शहर में शीतलहर चली, जबकि रात का पारा 6 डिग्री तक पहुंच गया। राजगढ़, शाजापुर, उमरिया, मंडला, नौगांव और मलाजखंड जैसे छोटे शहर सबसे ठंडे रहे, लेकिन एक ही दिन में पारे में खाली बढ़ोतरी हुई है। शनिवार रविवार की रात की बात करें तो प्रदेश के अधिकांश शहरों में पारे में बढ़ोतरी हुई। खरगोन का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया।  भोपाल में 5.9 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद तापमान 16.4 डिग्री पहुंच गया। बैतूल, धार, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, खरगोन, पचमढ़ी, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड में भी पारा बढ़ गया। शनिवार को दिन के तापमान भी बढ़ गया। नर्मदापुरम में 36.9 डिग्री, रतलाम में 36.2 डिग्री, धार, सिवनी-मंडला में पारा 35 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 32.8 डिग्री, इंदौर में 33.8 डिग्री, ग्वालियर में 32.5 डिग्री, उज्जैन में 34.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 33.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन





अगले 2 दिन ऐसा मौसम

9 मार्च: भोपाल समेत प्रदेश के अन्य शहरों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

10 मार्च: दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। बारिश होने के आसार नहीं है।

प्रदेश में आज से एक्टिव होगा नया सिस्टम
पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में रविवार से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। ऐसा होने पर दो दिन बाद प्रदेश में भी असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, बारिश होने के अभी आसार नहीं है। मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक होगा जबकि गुजरात के ऊपर साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम की वजह से भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग में तापमान सामान्य 15-17 डिग्री तक रहेगा।वहीं, अधिकतम तापमान इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में सामान्य से बढ़े रहेंगे। भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में यह सामान्य 31-34 डिग्री सेल्सियस पर बना रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में बादल जरूर छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed