फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: There will be two types of weather in Madhya Pradesh today, heat wave will blow along with t

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में आज दो तरह का रहेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ चलेगी लू, 20 तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Sat, 17 May 2025 07:23 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 17 May 2025 07:23 AM IST
सार

Mp Weather Today: शनिवार को भी भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 39 शहरों में आंधी और बारिश का अलर्ट है, जबकि कई जिलों में लू चलने का भी अलर्ट जारी किया गया। एमपी में 20 मई तक आंधी-बारिश के साथ लू भी चलेगी।
 

विज्ञापन
MP Weather Today: There will be two types of weather in Madhya Pradesh today, heat wave will blow along with t
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में दो तरह के मौसम देखने क्यों मिल रहे हैं। जहां एक तरफ कई जिलों आंधी बारिश देखने को मिल रही है वहीं प्रदेश का तापमान 45 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को भी भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 39 शहरों में आंधी और बारिश का अलर्ट है, जबकि 3 जिले- रीवा, मऊगंज और उमरिया में रातें गर्म रहेंगी। इससे पहले शुक्रवार को ग्वालियर, खजुराहो और नौगांव में तापमान 45 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। अगले 4 दिन यानी, 20 मई तक आंधी-बारिश के साथ लू भी चलेगी।
विज्ञापन



आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट 
शनिवार को जिन जिलों में बारिश होने और आंधी चलने का अलर्ट है, उनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, सिंगरौली शामिल हैं। यहां 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
विज्ञापन



चार सिस्टम की एक्टिविटी
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, प्रदेश में 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक टर्फ की एक्टिविटी है। इस वजह से बारिश और आंधी चल रही है। बारिश के साथ गर्मी का असर भी देखने को मिलेगा। इसके लिए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-शाह का भविष्य अब कोर्ट के फैसले पर निर्भर, भाजपा दो धड़ों में बंटी, आदिवासी वोट बैंक में उलझी रणनीति

45 डिग्री के पार पहुंच दिन का पारा 
 मध्यप्रदेश में शुक्रवार को गर्मी के तेवर भी देखने को मिलें। एक बार फिर दिन का तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया। छतरपुर जिला सबसे गर्म रहा। यहां के खजुराहो में पारा सबसे ज्यादा 45.8 डिग्री पहुंच गया। ग्वालियर और नौगांव में भी 45 डिग्री दर्ज किया गया। इस सीजन में पहली बार तापमान इतना पहुंचा। इसी तरह सतना में 44.1 डिग्री, गुना, शिवपुरी-टीकमगढ़ में 44 डिग्री, रीवा में 43.6 डिग्री, सीधी में 42.4 डिग्री, दमोह में 41.5 डिग्री, उमरिया में 40.5 डिग्री, सागर में 40.2 डिग्री और रायसेन में 40 डिग्री रहा। पांच बड़े शहरों में ग्वालियर के बाद जबलपुर सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 38.4 डिग्री, इंदौर में 36.9 डिग्री और उज्जैन में 39 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को डिंडौरी, सिवनी, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, मंडला, अनूपपुर, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, बैतूल, धार, खरगोन समेत कई जिलों में मौसम बदला रहा। यहां आंधी और बादल वाला मौसम देखने को मिला। भोपाल में दिन में तेज धूप खिली रही। इससे पहले बादल छाए थे।

यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश को खेलों का हब बनाने की तैयारी, 2028 के नेशनल गेम्स की मेजबानी के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

17 मई : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, सिंगरौली में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है। यहां 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, रीवा, मऊगंज और उमरिया की रातें गर्म रहेगी।


18 मई : ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़,छतरपुर में लू चलने का अलर्ट है। वहीं, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, शहडोल और सिंगरौली में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है।

19 मई : ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू चलने का अलर्ट है। वहीं, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और सिंगरौली में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है।

20 मई : इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर समेत दतिया,निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, उमरिया, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और सिंगरौली में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है। यहां 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed