फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Clouds covered many districts of the state, drizzle occurred, Ratlam's mercury recorded at 4

MP Weather Today: प्रदेश के कई जिलों में छाए बादल,हुई बूंदाबांदी, रतलाम का पारा 42 डिग्री दर्ज, 16 से चलेगी लू

Mon, 14 Apr 2025 07:55 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 14 Apr 2025 07:55 PM IST
सार

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में सोमवार पांढुर्णा, बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिंगरौली, अनूपपुर, सीधी, सिवनी, रीवा समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है। रतलाम में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 42 डिग्री दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
MP Weather Today: Clouds covered many districts of the state, drizzle occurred, Ratlam's mercury recorded at 4
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश का मौसम बदला हुआ है कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। सोमवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। पांढुर्णा, बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिंगरौली, अनूपपुर, सीधी, सिवनी, रीवा समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है। दूसरी ओर प्रदेश के बाकी के हिस्से में गर्मी का असर रहा। रतलाम में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 42 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 16-17 अप्रैल को कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन


रतलाम रहा सबसे गर्म
सोमवार को रतलाम में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 42 डिग्री दर्ज किया गया। शाजापुर-धार में पारा 41 डिग्री, खंडवा में 40.5 डिग्री और नर्मदापुरम में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन सबसे गर्म रहा। यहां पारा 41 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 39.5 डिग्री, इंदौर में 39.7 डिग्री, ग्वालियर में 37.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 16-17 अप्रैल को कई जिलों में लू का अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें-लाल किले पर विक्रम गाथा की गूंज, सीएम बोले- विक्रमादित्य का शासन दिलाता है राम राज्य की याद


अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर             अधिकतम तापमान

रतलाम          42.0
शाजापुर         41.0
धार               41.0
उज्जैन            41.0
नर्मदापुराम     40.0


यह भी पढ़ें- मैनिट में फूड पॉइजनिंग से छात्रों की बिगड़ी तबियत,अस्पताल में भर्ती, खाद्य विभाग की टीम ने लिया नमूना

प्रदेश में 16 अप्रैल से लू का असर
मौसम विभाग के अनुसार, 16 अप्रैल से प्रदेश में लू का असर देखने को मिलेगा। खासकर ग्वालियर, चंबल और इंदौर संभाग के जिलों में लू चलेगी। 17 अप्रैल को भी लू का अलर्ट है। इससे पहले रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्से में तेज आंधी, बादल, बारिश, आकाशीय बिजली और ओले गिरने वाला मौसम रहा। खरगोन के महेश्वर में तेज बारिश और ओले गिरे। सतना में दो घंटे तेज आंधी के साथ बारिश हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed