फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Severe cold in Madhya Pradesh, mercury below 5 degrees, cold wave alert in 5 districts of th

MP Weather Today: मध्य प्रदेश  में कड़ाके की ठंड, पारा 5 डिग्री के नीचे, प्रदेश के 5 जिलों में आज शीतलहर अलर्ट

Fri, 12 Dec 2025 07:50 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 12 Dec 2025 07:50 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। इंदौर 4.5° के साथ पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडा रहा। भोपाल 6.6° पर दर्ज हुआ। आज भोपाल, इंदौर सहित 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। उत्तर भारत की बर्फबारी और तेज जेट स्ट्रीम के कारण दिसंबर-जनवरी में ठंड और बढ़ने का अनुमान है।

विज्ञापन
MP Weather Today: Severe cold in Madhya Pradesh, mercury below 5 degrees, cold wave alert in 5 districts of th
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड इस कदर हावी है कि तापमान लगातार तीसरी रात भी 5 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। इंदौर, जो आमतौर पर अपेक्षाकृत गर्म माना जाता है, इस बार प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ज्यादा सर्द हो गया। इंदौर का न्यूनतम तापमान गिरकर 4.5 डिग्री पर पहुंच गया पिछले 10 साल का सबसे निचला स्तर। वहीं पचमढ़ी 4.8 डिग्री पर दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भोपाल, इंदौर, सीहोर, शाजापुर और राजगढ़ में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। राजधानी भोपाल में लगातार छठे दिन कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार को इन जिलों के साथ रायसेन में भी तेज शीतलहर चली, जबकि शहडोल में कोल्ड डे रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन



 अधिकांश शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे 
प्रदेश ते अधिकांश शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जर्द किया गया। जिसमें रायसेन 5°, रीवा 5.9°, शिवपुरी 6°, उमरिया 6.1°,मलाजखंड 6.8°, नौगांव 7.1°, मंडला 7.3°, खजुराहो 7.4° नरसिंहपुर 8.2°, छिंदवाड़ा 8.4°, सतना 8.6°, दमोह 8.8°, रतलाम 9.2°, श्योपुर-गुना 9.4° भोपाल 6.6°, ग्वालियर 9.2°, उज्जैन 8.2°, जबलपुर 8.5° डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उत्तर भारत की बर्फबारी ने बढ़ाया असर
हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में जल्दी हुई बर्फबारी का सीधा प्रभाव मध्यप्रदेश के मौसम पर पड़ा है। उत्तरी हवा का रुख तेज होने से प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। ऊपरी वायुमंडल में जेट स्ट्रीम तेज गति से सक्रिय है। 12.6 किमी ऊंचाई पर 204 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही यह हवा मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, जेट स्ट्रीम की गति कुछ स्थानों पर 222 किमी/घंटा तक दर्ज हुई है। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं के साथ इसके सक्रिय होने से ठिठुरन दोगुनी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सीएम के निर्देश पर आईएएस संतोष वर्मा पर गाज, पद से हटाया, केंद्र को भेजेंगे बर्खास्तगी का प्रस्ताव



दिसंबर ने भी पुराने रिकॉर्ड तोड़े
नवंबर में जहां भोपाल की 84 साल पुरानी ठंड का रिकॉर्ड टूटा, वहीं इंदौर में 25 साल बाद इतनी तीखी सर्द रातें दर्ज हुईं। दिसंबर भी उसी राह पर है। इंदौर में 10 साल का रिकॉर्ड टूट चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार, दिसंबर में कई दौर की कोल्ड वेव आएंगी और जनवरी में यह अवधि बढ़कर 20-22 दिन तक जा सकती है।

यह भी पढ़ें-एमपी में लाल सलाम को आखिरी सलाम, सीएम बोले-42 दिनों में 42 नक्सलियों का सरेंडर, प्रदेश नक्सल मुक्त

दिसंबर-जनवरी सर्दी के असली महीने
जैसे मानसून में जुलाई-अगस्त अहम होते हैं, ठीक वैसे ही ठंड के लिए दिसंबर और जनवरी निर्णायक माने जाते हैं। इन महीनों में उत्तर भारत से सर्द हवाएं सबसे अधिक प्रभाव डालती हैं। पिछले 10 वर्षों के डेटा में भी यही ट्रेंड दिखा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर हल्की फुहारें (मावठा) गिरती हैं, जिससे दिन का तापमान 4-6 डिग्री तक गिर जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed