फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Madhya Pradesh shivers under cold winds, mercury drops to 6.5 degrees for the first time in

MP Weather Today: सर्द हवाओं से कांप रहा मध्यप्रदेश, MP में पहली बार पारा 6.5 डिग्री तक गिरा, राजगढ़ सबसे ठंडा

Sat, 15 Nov 2025 07:10 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 15 Nov 2025 07:10 PM IST
सार

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और जबलपुर संभाग में सर्द हवाओं ने दिन-रात कंपा दिया है। शुक्रवार-शनिवार की रात तापमान पहली बार सीजन में 6.5 डिग्री तक पहुंच गया, जो राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में न्यूनतम तापमान घटकर 8 डिग्री पर आ गया। इंदौर में 9.6 डिग्री, ग्वालियर में 9.9, उज्जैन में 11.7 और जबलपुर में 9.7 डिग्री दर्ज हुआ।
 

विज्ञापन
MP Weather Today: Madhya Pradesh shivers under cold winds, mercury drops to 6.5 degrees for the first time in
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेशभर में ठंड ने अचानक तेज रफ्तार पकड़ ली है। शीतलहर के कारण मध्यप्रदेश के कई शहर कांप रहे हैं। खासतौर पर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और जबलपुर संभाग में सर्द हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। राजधानी भोपाल में पिछले सात दिनों से लगातार कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है। 15 और 16 नवंबर को कई जिलों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 17 नवंबर से मौसम में हल्का सुधार संभव है। शुक्रवार-शनिवार की रात तापमान पहली बार सीजन में 6.5 डिग्री तक पहुंच गया, जो राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में न्यूनतम तापमान घटकर 8 डिग्री पर आ गया। इंदौर में 9.6 डिग्री, ग्वालियर में 9.9, उज्जैन में 11.7 और जबलपुर में 9.7 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन



कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

रीवा            7.5 डिग्री
छतरपुर        7.8 डिग्री
खजुराहो       9.4 डिग्री
उमरिया       8.4 डिग्री
शिवपुरी       9 डिग्री
सतना         9.6 डिग्री
बालाघाट     9.6 डिग्री
छिंदवाड़ा     9.8 डिग्री

यह भी पढ़ें-बिहार चुनाव में जीत पर भोपाल भाजपा कार्यालय में जश्न,नेताओं ने कहा-राष्ट्रवाद और विकासवाद की विजय
विज्ञापन
विज्ञापन



ठंड बढ़ने की मुख्य वजह
उत्तरी पर्वतीय राज्यों में जारी बर्फबारी से प्रदेश में बर्फीली हवाएं घुस रही हैं। हिमालयी इलाकों में तापमान में बड़ी गिरावट के बाद वहां से आने वाली हवाएं मैदानी क्षेत्रों में भी पारा गिरा रही हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान में बने प्रति-चक्रवात ने ठंडी हवाओं को निचले स्तर पर बहने में मदद की है, जिसके चलते राजस्थान के रेगिस्तानी भागों से होते हुए ये हवाएं मध्यप्रदेश के शहरों तक पहुंच रही हैं।


यह भी पढ़ें-78वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा की शुरुआत, चार दिन तक चलेंगी तकरीरें, 19 देशों के जायरीनों का आना जारी

ठंड क्यों बढ़ी?

- पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी के कारण शीत हवाओं का प्रेशर बढ़ा
- हिमालयी क्षेत्रों में पारा गिरने से मैदानी इलाकों में ठंडी हवा तेजी से पहुंच रही
- राजस्थान की ओर बना एंटी-साइक्लोन ठंडी हवाओं को नीचे की ओर धकेल रहा है
- यही हवाएं राजस्थान होते हुए भोपाल-इंदौर तक पहुंच रही हैं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed