फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Light rain occurred in many districts including the capital Bhopal, alert of rain with stron

Mp Weather Today: राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में हुई हल्की बारिश, कल भी तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

Thu, 20 Mar 2025 08:20 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 20 Mar 2025 08:20 PM IST
सार

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश के मौसम अचानक से बदलाव आया है। राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

विज्ञापन
MP Weather Today: Light rain occurred in many districts including the capital Bhopal, alert of rain with stron
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से मौसम बदल गया है। कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। गुरुवार को भोपाल, सीहोर और सागर समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई। भोपाल में दिन में बादल छाए रहे शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों को खेतों में रखी फसलें खराब होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन


रीवा में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान 
बुधवार देर रात रीवा जिले के सिरमौर, गुढ़, जवा, त्योंथर और रायपुर कर्चुलियान में बीती रात तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। बेमौसम बारिश और ओले गिरने से रबी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन


प्रदेश के 17 जिलों में हल्की बारिश
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात में प्रदेश के जबलपुर, रीवा, उमरिया, भोपाल, छिंदवाड़ा, पन्ना, मैहर, सीधी, सिंगरौली, नरसिंहपुर, सिवनी, नर्मदापुरम (पचमढ़ी), सागर, दमोह, कटनी, शहडोल, डिंडौरी और मंडला में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें-आज MP के 7 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट, कई जिलों में हल्की बारिश के साथ तेज हवा चलने का अनुमान


अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम
21 मार्च: मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले, आंधी और गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट है। जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, दमोह, सागर, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, हरदा में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और हल्की बारिश हो सकती है।
22 मार्च: सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बूंदाबांदी और बादल रहेंगे।

यह भी पढ़ें-स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के बजट में 8.78 प्रतिशत की वृद्धि,जिला अस्पताओं में 15 अप्रैल से शव वाहन

कई सिस्टम एक्टिव होने से बदला प्रदेश का मौसम
प्रदेश के मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव होने की वजह से इन दिनों मौसम बदला हुआ है। वहीं, एक टर्फ भी गुजर रहा है। एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव हो गया है। इसके असर से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा। 22 मार्च तक प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। इसके बाद पूर्वी हिस्से के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। 25 मार्च से पूरे प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ेगा। जबकि मार्च के आखिरी दिनों में प्रदेश में फिर से गर्मी का असर देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में लू भी चल सकती है। कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed