फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Temperature of the state increased due to change in wind direction, day temperature reached 32 deg

Mp Weather: हवाओं के रुख बदलने से प्रदेश का बढ़ा तापमान, 32 डिग्री दिन का पारा,कल से छाएंगे बादल, बदलेगा मौसम

Fri, 31 Jan 2025 08:30 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 31 Jan 2025 08:30 AM IST
सार

Mp Weather: मध्य प्रदेश में हवा का रुख बदलने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हुई है अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग कहना हे कल से बादल छाएंगे और फरवरी के शुरुआती दौर बारिश होगी। इसके बाद तापमान ने गिरावट आ सकती।

विज्ञापन
MP Weather: Temperature of the state increased due to change in wind direction, day temperature reached 32 deg
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में उतर चढ़ा जा रही है। हवाओं के बदले रुख से जहां धूप में तल्खी बढ़ने लगी है, वहीं रात में भी कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है। दिन के तापमान में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है गुरुवार को मंडला लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक फरवरी से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। प्रदेश में शनिवार से बादल छाने लगेंगे। साथ ही ग्वालियर, चंबल, इंदौर और उज्जैन संभाग में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम 8.2 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। 
विज्ञापन



एक और ठंड का दौरा होगा शुरू 
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में ठंड का एक और दौर आएगा। हालांकि, कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी, लेकिन कई शहरों में पारा 5 से 8 डिग्री के बीच रह सकता है। अगले 2 दिन दिन-रात में पारा बढ़ा रहेगा। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया, अगले 4 दिन में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहे हैं, लेकिन प्रदेश में असर कम रहेगा। इस वजह से अब बारिश के आसार नहीं है। फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम का मिला-जुआ असर रहेगा। सुबह और रात में ठंड रहेगी। इससे ठंड का एक दौर और आ सकता है। पारे में गिरावट होगी। दूसरी ओर, दिन में धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन




मंडल लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म
 दिन में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों में पारा 28 डिग्री के पार पहुंच गया है। गुरुवार को मंडला सबसे गंदा यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस किया गया। सिवनी में 31.5 डिग्री, खंडवा में पारा 31.9 डिग्री, वहीं, खरगोन, रतलाम, नर्मदापुरम, सागर में 31 डिग्री के पार रहा। भोपाल, बैतूल, गुना, शिवपुरी, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, सतना, टीकमगढ़, उमरिया में पारा 29-30 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सिवनी, नर्मदापुरम, धार और छिंदवाड़ा में पारा 15 डिग्री से ज्यादा ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए आया मौसम में बदलाव 
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इससे एक द्रोणिका भी संबद्ध है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में प्रेरित चक्रवात बन गया है। उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 268 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) बना हुआ है। इसके अलावा एक एवं तीन फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।इस वजह से प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाने लगेंगे। साथ ही गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना है।

2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

31 जनवरी: दिन में गर्मी का अहसास होगा, लेकिन रात और सुबह में ठंड पड़ेगी।
1 फरवरी: प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed