फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Heavy rain and hail in many districts including Bhopal, grains kept in mandis got wet, 4.2 inches

Mp weather:भोपाल समेत कई जिलों में झमाझम बारिश और पड़े ओले, मंडियों में रखा अनाज भीगा, रीवा में 4.2 इंच बारिश

Sat, 28 Dec 2024 10:28 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 28 Dec 2024 10:28 PM IST
सार

वेस्टर्न डिस्टरबेंस सिस्टम एक्टिव होने से भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े। सबसे ज्यादा रीवा में 4.2 इंच बारिश हुई। नए साल में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

विज्ञापन
MP weather: Heavy rain and hail in many districts including Bhopal, grains kept in mandis got wet, 4.2 inches
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सिस्टम एक्टिव होने से झमाझम बारिश का दौर जारी है। शनिवार को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले भी पडे़। लगातार दूसरे दिन मावठा गिरा। जिससे फसलों को नुकसान होने की खबरें आई हैं। बारिश के चलते जबलपुर, रीवा, रायसेन, खंडवा और उमरिया समेत कई शहरों की मंडियों में रखे अनाज भीग गए। रीवा में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई यहां 9 घंटे में 4.2 इंच बारिश हो गई।
विज्ञापन



 रीवा में सबसे ज्यादा हुई बारिश
शनिवार को रीवा में सबसे ज्यादा 9 घंटे में 4.2 इंच बारिश दर्ज की गई। उमरिया में 2.2 इंच, नर्मदापुरम में 1.7 इंच, बैतूल व जबलपुर में 1.2 इंच और नरसिंहपुर में 1.1 इंच पानी गिरा। इसके अलावा भोपाल, खजुराहो, नौगांव, सतना, टीकमगढ़, दमोह, सीधी, खंडवा, पचमढ़ी, सागर, रायसेन, धार, इंदौर, मंडला में भी बारिश हुई। मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर जिले में भी कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। 
विज्ञापन


अगले कुछ घंटों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए अलर्ट जारी किया जिसके अनुसार नर्मदापुरम के पचमढ़ी, नरसिंहपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, सतना, पन्ना, सिवनी, दमोह, पांढुर्णा और जबलपुर में ओले गिरने की संभावना व्यक्त किया है। यहां 50 किमी या इससे अधिक रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। कटनी, छतरपुर, सिंगरौली, सीधी, उमरिया, बुरहानपुर, रायसेन, खंडवा, देवास, हरदा, सागर, खजुराहो, रीवा, मऊगंज, चित्रकूट, मैहर, शहडोल, अनूपपुर के अमरकंटक, मंडला और डिंडौरी में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठंड हवाओं से बढ़ी ठिठुरन
बारिश के साथ प्रदेश ठंडी हवाएं भी चलीं सबसे ज्यादा भिंड में 62 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। शाजापुर में 56, सीहोर में 54, जबलपुर में 37, बड़वानी में 36, गुना-सागर में 34, उज्जैन में 32, अशोकनगर-छिंदवाड़ा में 30, आगर-मालवा में 28 और खंडवा-सिवनी-सतना में हवा की गति 26 किमी प्रति घंटा रही।


जाने क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक
मौसम विभाग कि सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। वहीं, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हवा नमी लेकर आ रही है। जिसकी वजह से प्रदेश में ओले और बारिश का दौर शुरू हो गया है। अगले 24 घंटे भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 1 जनवरी से तेज सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा।  उन्होंने बताया कि आज नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा समेत 12 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट है। जबकि 40 से 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत 25 जिलों में हल्की बारिश, बादल छाए रहेंगे।


प्रदेश का 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
29 दिसंबर: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।
30 दिसंबर: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कोहरा छाया रहेगा।



सिस्टम गुजरने के बाद नए साल में बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश के अनुसार सिस्टम के गुजरने के बाद प्रदेश में कोहरे और ठंड का असर बढ़ जाएगा। नए साल पर लोगों को कड़ाके की ठंड के दौर से गुजरना पड़ सकता है। इसके बाद पूरे एक महीने तक कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। 31 दिसंबर से ही ठंड का असर देखने को मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed