फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Severe cold will start from December, effect will last for two more months, temperature recorded a

Mp weather: दिसंबर से शुरू होगी कड़ाके की ठंड, दो माह ज्यादा रहेगा असर, पचमढ़ी में 10.6 डिग्री दर्ज किया तापमान

Tue, 12 Nov 2024 08:49 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 12 Nov 2024 08:49 PM IST
सार

मध्य देश में दिसंबर माह से कड़ाके की ठंड शुरू होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। नवंबर माह में 10 से 15 डिग्री के बीच तापमान बना रहेगा। दो माह ज्यादा ठंड रहेगी। मंगलवार को पचमढ़ी में सबसे कम 10.6 डिग्री तापमान दर्ज किया किया गया। 

विज्ञापन
MP weather: Severe cold will start from December, effect will last for two more months, temperature recorded a
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल समेत प्रदेश भर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां रातें सर्द होने लगी है। पचमढ़ी का तापमान 10.6 डिग्री तक पहुंच गया वहीं प्रदेश के ग्वालियर समेत कई शहरों में अभी भी दिन का तापमान 32 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर माह में ऐसा ही मौसम बना रहेगा दिसंबर और जनवरी में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी। इन दो महीनों में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव की स्थिति रह सकती है। नवंबर माह में इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा है। जबकि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में भी रात के समय गुलाबी ठंड देखने को मिल रही है।
विज्ञापन



पूरे माह में 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा तापमान 
पचमढ़ी को छोड़कर प्रदेश के ज्यादा शहरों का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि नवंबर में पारा 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। इस साल पिछली बार से ज्यादा सर्दी पड़ेगी। ग्वालियर, उज्जैन और चंबल संभाग सबसे ज्यादा ठिठुरेंगे। यहां कोल्ड वेव यानी सर्द हवाएं भी चलेंगी।वैज्ञानिक वेद प्रकाश का कहना है कि मानसून के चार महीने जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में से दो महीने जुलाई-अगस्त महत्वपूर्ण रहते हैं। इन्हीं में 60 प्रतिशत या इससे अधिक बारिश हो जाती है। ठीक उसी तरह दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ती है। इन्हीं दो महीने में प्रदेश में उत्तर भारत से सर्द हवाएं ज्यादा आती हैं इसलिए टेम्प्रेचर में गिरावट आती है। वहीं, सर्द हवाएं भी चलती हैं।
विज्ञापन



ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड में ज्यादा ठंड के आसार 
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिसंबर की शुरुआत ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड में ठंड जोर पकड़ेगी। हालांकि कड़ाके की ठंड का दौर 20 दिसंबर से शुरू होगा। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में प्रदेश के कई शहरों में सर्द हवाएं चलेंगी। जनवरी में यह 20 से 22 दिन तक चल सकती है। ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वहीं भोपाल संभाग के सीहोर-विदिशा में ठंड का जोर रहेगा। सागर संभाग के निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़-पन्ना, रीवा संभाग के मऊगंज, सीधी-सिंगरौली में तेज ठंड पड़ेगी। जबलपुर संभाग के मंडला-डिंडौरी, इंदौर संभाग के इंदौर, धार और झाबुआ में कड़ाके की ठंड रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed