फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Relief from severe cold in the state, day temperature reached 32 degrees, another round of cold in

Mp Weather: प्रदेश में कड़ाके की ठंड से राहत, दिन का पारा 32  डिग्री तक पहुंचा, फरवरी में ठंड का एक और दौर

Thu, 30 Jan 2025 08:27 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 30 Jan 2025 08:27 AM IST
सार

Mp Weather: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है। दिन का तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी माह में बारिश के साथ एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
 

विज्ञापन
MP Weather: Relief from severe cold in the state, day temperature reached 32 degrees, another round of cold in
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है। प्रदेश के कुछ जिलों में दिन का तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 2 फरवरी से ठंड का असर फिर बढ़ेगा। रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क सकता है। वहीं, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से ग्वालियर-उज्जैन संभाग में बारिश का अलर्ट भी है। इससे पहले कड़ाके की सर्दी से राहत मिलेगी। 2 फरवरी को उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी में हल्की बारिश हो सकती है। इसी दिन से प्रदेश में ठंड भी बढ़ेगी। इससे दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन



दो नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस  होंगे एक्टिव
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि एक और 3 फरवरी को दो नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहे हैं। जिससे प्रदेश का पश्चिमी-उत्तरी हिस्सा भी प्रभावित रहेगा। इसलिए बारिश होने की संभावना है। पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 278 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं भी बह रही हैं। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है।
विज्ञापन


2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

30 जनवरी: दिन और रात में तेज सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। पारे में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

31 फरवरी: इस दिन भी ऐसा ही मौसम रहेगा। कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं।

32 डिग्री तक पहुंचा प्रदेश का  पारा 
मध्य प्रदेश के कई शहरों में बुधवार को दिन में गर्मी का एहसास हुआ। मंडला में सबसे ज्यादा 32 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बैतूल, नर्मदापुरम, रतलाम, उज्जैन, सिवनी में पारा 31 डिग्री या इससे अधिक रहा। इसी तरह भोपाल, धार, गुना, इंदौर, खरगोन, सागर में तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार-बुधवार की रात में भी पारे में बढ़ोतरी देखने को मिली। कुछ शहरों में 10 डिग्री से कम रहा। इनमें भोपाल, जबलपुर, कल्याणपुर, उमरिया, देवरा, राजगढ़, खजुराहो, अमरकंटक, चित्रकूट, मंडला, रायसेन, रीवा, दमोह और टीकमगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed