{"_id":"67ed5fff4424d9879c0734b0","slug":"mp-weather-rainfall-in-many-districts-of-the-state-hailstorm-which-increased-concern-temperature-dropped-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Weather: प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश,गिरे ओले,किसनों की बढ़ी चिंता,तापमान में आई गिरावट,कल का भी अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Weather: प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश,गिरे ओले,किसनों की बढ़ी चिंता,तापमान में आई गिरावट,कल का भी अलर्ट
Wed, 02 Apr 2025 09:35 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 02 Apr 2025 09:35 PM IST
सार
Mp Weather: बुधवार को छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, उमरिया, मंदसौर, धार और राजगढ़ समेत कई जिलों में बारिश हुई। साथ ही कई जगहों पर ओले भी गिरे। वही राजधानी भोपाल में बादल छाए रहे। प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश का मौसम बदला हुआ है कई जिलों में। बुधवार को छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, उमरिया, मंदसौर, धार और राजगढ़ समेत कई जिलों में बारिश हुई। साथ ही कई जगहों पर ओले भी गिरे। वही राजधानी भोपाल में बादल छाए रहे। बारिश की वजह से प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आई है। अप्रैल माह में बारिश और ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई जगहों पर खेतों में गेहूं की फसल तैयार होकर खड़ी है, तो कहीं कटकर कर खेतों में रखी है। ऐसे में किसानों को नुकसान होता दिख रहा है।
प्रदेश के अलग-अलग जिलों के तापमान में 10 डिग्री का अंतर
मध्य प्रदेश में कई जिलों जहां मौसम में बदलाव के कारण दिन के तापमान में गिरावट हुई है। वहीं कुछ जिलों के तापमान में बढ़ोतरी भी हुई है। इस प्रकार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में करीब 10 डिग्री तापमान का अंतर देखा गया। सिवनी में पारा 28.2 डिग्री, उमरिया में 29.3 डिग्री, सीधी में 30.8 डिग्री, पचमढ़ी में 31 डिग्री, रीवा में 32 डिग्री और छिंदवाड़ा में 32.1 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, नर्मदापुरम, रतलाम, धार और शिवपुरी में पारा बढ़ा रहा। नर्मदापुरम में तापमान सबसे ज्यादा 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 36.4 डिग्री, इंदौर में 37 डिग्री, ग्वालियर में 36.7 डिग्री, उज्जैन में 38.5 डिग्री और जबलपुर में 30.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
यह भी पढ़ें-प्रदेश की 38 हजार बसाहटों में सड़क संपर्क ही नहीं, सीएम के निर्देश-तीन साल में सभी को रोड से जोड़ें
विज्ञापन
इसलिए ओलावृष्टि-बारिश का अलर्ट
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि एक टर्फ दक्षिणी छत्तीसगढ़ से मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ-मराठवाड़ा के पास से गुजर रही है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है। इस वजह से मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि, गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनी हुई है।
यह भी पढ़ें-भोपाल के सेमरा में शराब दुकान बंद कराने स्कूली बच्चे और महिलाएं मैदान में, रहवासियों ने किया सुंदरकांड
प्रदेश में 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
3 अप्रैल: खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले-आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। बड़वानी, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, छतरपुर में भी तेज आंधी चल सकती है।
4 अप्रैल: सिवनी-मंडला में ओले गिर सकते हैं, जबकि बालाघाट में तेज आंधी चलने का अनुमान है।