फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather News: Shadow fog in other cities including capital Bhopal

MP Weather News: राजधानी भोपाल समेत दूसरे शहरों में छाया कोहरा, तापमान में आई गिरावट, बारिश होने की संभावना

Wed, 10 Jan 2024 08:18 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 10 Jan 2024 08:18 AM IST
सार

MP Weather News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल व दूसरे अन्य शहरों में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। जिसके बाद सर्द हवाओं ने एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ा दी है। सर्दी की वजह से लोगों ने अलाव का सहारा लिया।

विज्ञापन
MP Weather News: Shadow fog in other cities including capital Bhopal
छाया घना कोहरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार सुबह राजधानी भोपाल समेत प्रदेश को अन्य शहरों में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, इससे पहले मंगलवार को भी घना कोहरा छाया था। हालांकि दिन में हल्की धूप खिली थी, लेकिन शाम होते होते सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी थी।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। जिसमें ग्वालियर जिले में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री रहा। यहां एक ही दिन में 6 डिग्री तक पारा गिरा। बताया जा रहा है कि ग्वालियर-चंबल संभाग में कोहरा-बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।
विज्ञापन


बुधवार को रहेगा ऐसा मौसम
बता दें कि आज इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और  हरदा में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं ग्वालियर-चंबल संभाग में ओले गिर सकते हैं। इसके साथ ही ग्वालियर, सागर और रीवा संभाग के साथ उज्जैन, रतलाम, मंडला और भिंड जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed