फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Heavy rain returns to Bhopal; Narmadapuram records 3.7 inches of rainfall in 24 hours; heavy rain

MP Weather: भोपाल में फिर झमाझम, 24 घंटे में नर्मदापुरम में 3.7 इंच पानी, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Mon, 24 Aug 2026 07:34 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 24 Aug 2026 07:34 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय होने से भोपाल, विदिशा, रायसेन और शाजापुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। बीते 24 घंटे में नर्मदापुरम संभाग में औसतन 3.7 इंच पानी गिरा। डिंडौरी और बालाघाट में अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक बारिश का अनुमान है। प्रदेश में 27 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं, हालांकि अब तक कुल बारिश सामान्य से 11 प्रतिशत कम है।

विज्ञापन
MP Weather: Heavy rain returns to Bhopal; Narmadapuram records 3.7 inches of rainfall in 24 hours; heavy rain
भोपाल में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसन एक बार फिर सक्रिय है। प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को तेज बारिश हुई, जबकि कुछ जिलों में रुक-रुककर पानी गिरा। भोपाल में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। विदिशा में बारिश के बाद बाजारों में पानी भर गया, रायसेन और शाजापुर में भी तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका, चक्रवाती परिसंचरण और निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में बारिश का दौर बना हुआ है। अगले 24 घंटे में पूर्वी और मध्य मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन

एक घंटे की बारिश ने बिगाड़ी भोपाल की ट्रैफिक व्यवस्था
सोमवार दोपहर करीब एक घंटे की बारिश के बाद राजधानी में कई जगह पानी भर गया। इसका असर यातायात पर भी पड़ा। अप्सरा से प्रभात चौराहा, अशोका गार्डन और सुभाष नगर तक करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसमें स्कूल बसों के साथ एंबुलेंस भी फंस गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से लोग काफी देर तक परेशान रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यातायात का दबाव बढ़ने के बावजूद मौके पर पर्याप्त यातायात पुलिसकर्मी नजर नहीं आए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। लोगों ने प्रमुख चौराहों पर पुलिस की तैनाती बढ़ाने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिंडौरी-बालाघाट में 4 से 8 इंच तक बारिश का अनुमान
अगले 24 घंटे में डिंडौरी और बालाघाट में भारी बारिश के साथ 4 से 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है। इसके अलावा विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, दमोह, सिवनी, जबलपुर, मंडला, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी और छतरपुर में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, देवास, रतलाम, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, श्योपुर, सतना, सिंगरौली, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत अन्य जिलों में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

24 घंटे में यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटे में नर्मदापुरम संभाग में औसतन 3.7 इंच बारिश दर्ज की गई। करैरा में 5.4 इंच, ओरछा में 3.3 इंच, रहली में 3 इंच बारिश हुई। भोपाल के कोलार क्षेत्र में 3.2 इंच, नवीबाग में 3.1 इंच और भोपाल शहर में करीब 3 इंच पानी बरसा।

27 अगस्त तक बारिश का दौर रहने के आसार
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में 27 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना जताई गई है।


प्रदेश में सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश
मध्य प्रदेश में अब तक करीब 629.8 मिलीमीटर यानी 24.8 इंच बारिश दर्ज की गई है। सामान्य तौर पर इस अवधि तक 707.3 मिलीमीटर यानी 27.8 इंच बारिश होनी चाहिए थी। इस लिहाज से प्रदेश में अब तक करीब 11 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी हिस्से में बारिश की कमी 8 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 14 प्रतिशत है। प्रदेश के 39 जिलों में बारिश सामान्य से 6 से 50 प्रतिशत तक कम है। वहीं 16 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इनमें अनूपपुर, डिंडौरी, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन और राजगढ़ शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-भोपाल का 90 डिग्री वाला विवादित ब्रिज: शुरू हुआ तो डेढ़ लाख लोगों का चक्कर बचेगा, रोज 3 लाख आवाजाही को राहत


जून की कमी अब भी पूरी नहीं
जून में प्रदेश में सामान्य से करीब 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जुलाई में तेज बारिश के कारण स्थिति में सुधार हुआ और जुलाई का बारिश कोटा पूरा हो गया, लेकिन जून की कमी पूरी नहीं हो सकी। मानसून के बीच दो बार बारिश में ब्रेक आने से भी कुल बारिश का आंकड़ा सामान्य से नीचे बना हुआ है। मध्य प्रदेश में पूरे मानसून सीजन की सामान्य बारिश करीब 37.3 इंच मानी जाती है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे जिलों में सामान्य बारिश का आंकड़ा करीब 38 से 39 इंच रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed