फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Rainfall in 8 districts of the state, more than half an inch of water fell in Datia, temperature i

Mp weather: प्रदेश के 8 जिलों में हुई बारिश, दतिया में आधा इंच से ज्यादा गिरा पानी, कई जिलों का तापमान बढ़ा

Mon, 04 Aug 2025 10:33 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 04 Aug 2025 10:33 PM IST
सार

प्रदेश में सोमवार को 8  जिलों में बारिश दर्ज हुई। दतिया में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा। राजधानी भोपाल में शाम को हल्की बारिश हुई। वहीं कई जिलों में बादल छाए रहे। प्रदेश के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
MP weather: Rainfall in 8 districts of the state, more than half an inch of water fell in Datia, temperature i
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंध्य प्रदेश में सोमवार को 8  जिलों में बारिश दर्ज हुई। दतिया में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा। राजधानी भोपाल में शाम को हल्की बारिश हुई। वहीं कई जिलों में बादल छाए रहे। प्रदेश के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी हिस्से के ऊपर से एक ट्रफ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन की एक्टिविटी है। इसका असर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन




अधिकतम तापमान वाले शहर

शहर             अधिकतम तापमान

मंडला            33.0 डिग्री
जबलपुर         32.0 डिग्री
श्योपुर           32.4 डिग्री
सिवनी           32.2 डिग्री
मलाजखंड़     32.0 डिग्री


यह भी पढ़ें-करंट लगने से ट्रक क्लीनर की मौत, कपड़े सुखाते समय हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से हादसा
विज्ञापन


एमपी में अब तक 28.4 इंच बारिश हुई
मध्य प्रदेश में 16 जून को मानसून पहुंचा था। तब से अब तक औसत 28.4 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि 19 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 9.4 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। मानसून सीजन को दो महीने बीत चुके हैं। इस दौरान प्रदेश में सामान्य की 76 प्रतिशत बारिश हो गई है। प्रदेश के ग्वालियर, राजगढ़, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मुरैना और श्योपुर में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। यहां सामान्य से 50 फीसदी तक ज्यादा पानी गिर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-MP में तेज बारिश का दौर शुरू, श्योपुर में 9 घंटे में 2 इंच गिरा पानी,अगले 2 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed