{"_id":"688f996e21c38dd21a003d9e","slug":"bhopal-news-truck-cleaner-dies-due-to-electric-shock-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: करंट लगने से ट्रक क्लीनर की मौत, कपड़े सुखाते समय हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: करंट लगने से ट्रक क्लीनर की मौत, कपड़े सुखाते समय हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से हादसा
Sun, 03 Aug 2025 10:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 03 Aug 2025 10:46 PM IST
सार
भोपाल के खजूरी सड़क और ईटखेड़ी थाना क्षेत्रों में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। खजूरी सड़क पर 23 वर्षीय ट्रक क्लीनर देव किशन की हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक क्लीनर की करंट लगने से मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खजूरी सड़क में एक ट्रक क्लीनर की करंट की चपेट में आने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं ईटखेड़ी में भी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट से झुलसकर मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों शव पीएम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
खजूरी सड़क थाना पुलिस के अनुसार 31 जुलाई को धीरु ढ़ाबा के पास ट्रक आकर रुका था। इसमें देव किशन पिता पप्पू उम्र 23 साल क्लीनर का काम करता था। वह नहाने के बाद कपड़े सुखा रहा था। तभी वह 33 किलोवाट की लाइन से उसका शरीर टच हो गया। उसे गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले का रहने वाला है। इलाज के दौरान देवकिशन की शनिवार सुबह साढ़े सात बजे मौत हो गई।
विज्ञापन
इधर, ईटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित गोया कॉलोनी में करंट से झुलसकर पप्पू सहरिया पिता बाबूलाल सहरिया उम्र 20 साल की मौत हो गई। वह गोया कॉलोनी में ही रहता था। पप्पू सहरिया एक निर्माणाधीन मकान में झुलसा है। घटना स्थल को लेकर दो तथ्य अभी सामने आए हैं। कुछ लोगों ने बताया है कि वह काम कर रहा था, जबकि दूसरी जानकारी यह दी जा रही है कि जिसका मकान है वह उसका रिश्तेदार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
