फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Rain lashed 15 districts of the state, with more than half an inch of rain falling in Umaria, with

MP weather: प्रदेश के 15 जिलों में हुई बारिश, उमरिया में आधा इंच से ज्यादा गिरा पानी, कल हल्की बारिश का अनुमान

Sat, 04 Oct 2025 08:47 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 04 Oct 2025 08:47 PM IST
सार

शनिवार को 15 से ज्यादा जिलों में बारिश का दौर रहा। उमरिया में सबसे ज्यादा आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। भोपाल में भी बारिश हुई। वहीं, इंदौर, बैतूल, दतिया, छतरपुर के खजुराहो, रीवा, सागर, सतना, सीधी, उमरिया, शाजापुर, सीहोर, राजगढ़, देवास, आगर-मालवा में भी हल्की बारिश हुई है।

विज्ञापन
MP weather: Rain lashed 15 districts of the state, with more than half an inch of rain falling in Umaria, with
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में अक्टूबर की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई है। जाते हुए मानसून ने प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में एक बार फिर राहत दी है। शनिवार को 15 से ज्यादा जिलों में बारिश का दौर रहा। उमरिया में सबसे ज्यादा आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में भी बारिश हुई। वहीं, इंदौर, बैतूल, दतिया, छतरपुर के खजुराहो, रीवा, सागर, सतना, सीधी, उमरिया, शाजापुर, सीहोर, राजगढ़, देवास, आगर-मालवा में भी हल्की बारिश हुई है। वहीं, रविवार से बूंदाबांदी का दौर रहेगा। इसी सप्ताह से कई जिलों से मानसून की विदाई हो सकती है।
विज्ञापन




 अगले कुछ दिन हल्की-फुल्की बारिश का दौर
बीते दो दिनों में डिप्रेशन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक ये सिस्टम अभी भी एक्टिव हैं और अगले कुछ दिनों तक बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रह सकता है। खासकर शाम और रात के वक्त मौसम ठंडा और आरामदायक बना रहेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में फिर शुरू हुआ तेज बारिश का दौर, सीधी में 9 घंटे में 2 इंच से ज्यादा गिरा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


 10 अक्टूबर तक विदा लेगा मानसून
प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। ग्वालियर, मुरैना, दतिया, शिवपुरी जैसे 12 जिलों से मानसून जा चुका है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार अब भी पूरे प्रदेश से इसके पूरी तरह जाने में कुछ दिन लगेंगे। 10 अक्टूबर तक मानसून की पूरी विदाई की संभावना है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed