{"_id":"684642eaed2a82cdb1053c29","slug":"mp-weather-heat-increased-in-the-state-after-one-and-a-half-months-mercury-crossed-44-degrees-storm-and-rai-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Weather: प्रदेश में तेज गर्मी का दौर शुरू, सात शहरों में पारा 45 डिग्री पार, ग्वालियर-चंबल में लू का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Weather: प्रदेश में तेज गर्मी का दौर शुरू, सात शहरों में पारा 45 डिग्री पार, ग्वालियर-चंबल में लू का अलर्ट
Mon, 09 Jun 2025 07:59 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 09 Jun 2025 07:59 PM IST
सार
सोमवार को जून में पहली बार प्रदेश के 7 शहरों में पारा 45 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। इससे पहले अप्रैल में इतनी गर्मी रही थी। जबकि 24 शहरों में तापमान 40 डिग्री या इससे ज्यादा रहा।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में लगातार डेढ़ महीने से चल रहे आंधी बारिश के बीच एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो गई है। सोमवार को जून में पहली बार प्रदेश के 7 शहरों में पारा 45 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। इससे पहले अप्रैल में इतनी गर्मी रही थी। जबकि 24 शहरों में तापमान 40 डिग्री या इससे ज्यादा रहा।
खजुराहो शहर सबसे गर्म रहा
सोमवार को छतरपुर का खजुराहो शहर सबसे गर्म रहा। यहां पारा 45.8 डिग्री तक पहुंच गया। टीकमगढ़ में 45.4 डिग्री, ग्वालियर, नर्मदापुरम-सागर में 45.2 डिग्री, नौगांव और गुना में तापमान 45 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में सबसे ज्यादा 43.4 डिग्री, जबलपुर में 42.6 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और इंदौर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर अधिकतम तापमान
खजुराहो 45.8 डिग्री
टीकमगढ़ 45.4 डिग्री
ग्वालियर 45.2 डिग्री
नर्मदापुरम 45.2 डिग्री
सागर 45.2 डिग्री
यह भी पढ़ें- गोविंदपुरा में फैक्ट्री में भीषण आग, खाली कराई आधा दर्जन झुग्गियां
विज्ञापन
15 जून तक पहुंचेगा मध्य प्रदेश में मानसून
पिछले 12 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री लेट हो रही है। अगले 2 से 3 दिन तक मानसून के आगे बढ़ने की संभावना कम ही है। यानी, मानसून 15 जून तक प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इस बार मई जून में आंधी-बारिश वाला मौसम रहा। प्रदेश में 26 अप्रैल से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो 8 जून को भी जारी रहा। यानी, लगातार 44 दिन से प्रदेश के किसी न किसी जिले में पानी गिर रहा है, या आंधी चल रही है। रविवार को भी कई जिलों में बारिश का दौर बना रहा।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के 41 CMHO और सिविल सर्जन बदले, 5 साल से भोपाल में जमे CMHO डॉ. प्रभाकर तिवारी को हटाया
प्रदेश में अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
10 जून: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू चल सकती है। पन्ना, कटनी, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी में बारिश हो सकती है।
11 जूनः ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू का अलर्ट है। वहीं, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, सिवनी, जबलपुर, कटनी, पन्ना, सतना, मैहर, उमरिया, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक और बारिश का असर रह सकता है।
12 जून: जबलपुर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, दमोह, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में हल्की बारिश होने की संभावना है।