फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Heat increased in MP, mercury crossed 39 degrees, temperature will increase further, heat wave lik

Mp Weather: MP में बढ़ी गर्मी, पारा 39 डिग्री पार पहुंचा, आगे और बढ़ेगा तापमान, 27 के बाद लू चलने के आसार

Mon, 24 Mar 2025 08:00 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 24 Mar 2025 08:00 PM IST
सार

Mp Weather: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से गर्मी ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। जहां अभी तक बारिश ओले की वजह से तापमान में गिरावट हो रही थी,वहीं अब पारा 39 डिग्री पार पहुंच गया है। 

 

विज्ञापन
MP Weather: Heat increased in MP, mercury crossed 39 degrees, temperature will increase further, heat wave lik
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से गर्मी ने अपना कर दिखाना शुरू कर दिया है, जहां प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और ओले के असर से गर्मी से राहत मिली थी। वहीं एक बार फिर से तापमान 39 डिग्री पार पहुंच गया है। सोमवार को रतलाम लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म रहा यहां का अधितम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। बडे़ शहरों की बात करें तो भोपाल का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री, इंदौर 36.8 डिग्री, ग्वालियार 36.1 जबलपुर 36.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौमस विभाग का कहना है कि 27 से 31 मार्च के बीच प्रदेश के कुछ इलाकों में लू भी चल सकती है। दरअसल प्रदेश में मार्च के आखिरी दिनों में तेज गर्मी पड़ती है। पिछले 10 साल से यह ट्रेंड रहा है। अबकी बार भी ऐसा ही मौसम रहेगा।  
विज्ञापन

विज्ञापन



अधिकतम तापमान वाले प्रदेश के पांच शहर
शहर                अधिकतम तापमान

रतलाम              39.2
नर्मदापुरम         38.9
धार                  38.6
उज्जैन               37.5
खरगौन              37.2

पूरे प्रदेश में दिन का पारा बढ़ा
मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, लेकिन यह स्ट्रॉन्ग नहीं है। इस वजह से प्रदेश में असर कम रहेगा। सोमवार को पूरे प्रदेश में दिन के पारे में बढ़ोतरी देखने को मिली। रतलाम में 39.2 डिग्री, नर्मदापुरम में 38.8 डिग्री, धार में 38.6 डिग्री, खरगोन में 37.2  डिग्री रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में मंच टूटने की घटना के बाद कांग्रेस बड़े मंचों से करेगी परहेज, अगले सप्ताह जारी होगी गाइडलाइन

27 मार्च के बाद चल सकती है लू
मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के आखिरी दिन यानी- 27 से 31 मार्च के बीच प्रदेश में फिर से गर्मी का असर देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में लू भी चल सकती है। कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है।

अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

24 मार्च: तीखी धूप खिली रहेगी। इससे गर्मी का असर बढ़ जाएगा। बारिश का अलर्ट नहीं है।

25 मार्च: गर्मी का असर रहेगा। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed