फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Gwalior-Chambal division will be covered with clouds today, temperature of the state will fall, kn

Mp Weather: ग्वालियर-चंबल संभाग आज छाएंगे बदल, प्रदेश के तापमान में होगी गिरावट, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम

Wed, 05 Feb 2025 08:33 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 05 Feb 2025 08:33 AM IST
सार

Mp Weather: प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। आज प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाएंगे। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। अभी प्रदेश में 34 डिग्री के ऊपर तापमान दर्ज किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
MP Weather: Gwalior-Chambal division will be covered with clouds today, temperature of the state will fall, kn
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है जहां प्रदेश के कई जिलों में 34 डिग्री पार तापमान पहुंच गया है वहीं आज से तापमान में गिरावट आएगी। मंगलवार को ग्वालियर-चंबल में आंधी और हल्की बारिश का दौर रहा। बाकी जिलों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। भोपाल, इंदौर-उज्जैन में पारा लुढ़केगा। वहीं, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। बाकी जिलों में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 
विज्ञापन



दिन में 34 डिग्री से ज्यादा तापमान
मध्य प्रदेश में दिन के तापमान में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। मंगलवार को मंडला में तापमान 34.7 डिग्री, सिवनी में 33.4 डिग्री, जबलपुर में 33.3 डिग्री, दमोह में 33 डिग्री रहा। भोपाल में 31.7 डिग्री, इंदौर में 30.6 डिग्री, ग्वालियर में 26.1 डिग्री और उज्जैन में पारा 30 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी में सुबह और रात में ही ठंड का असर देखने को मिलेगा। दिन में तेज धूप खिली रहेगी, जिससे दिन गर्म ही रहेंगे। 20 फरवरी से यह असर और कम हो जाएगा।
विज्ञापन


12-13 फरवरी को बारिश के असर
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार 8 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक  वेदप्रकाश सिंह ने बताया, प्रदेश के कुछ हिस्से में पहले सप्ताह में बादल छाए रहेंगे। 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम होगा। जिससे दिन-रात दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अभी दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगले 2 दिन ऐसा मौसम

5 फरवरी: दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। ग्वालियर-चंबल में बादल छाए रहने का अनुमान है।

6 फरवरी: दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन रात और सुबह हल्की ठंड का असर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed