फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Forecast Today: IMD Rain Alert Areas Madhya Pradesh Mausam News in Hindi

MP Weather Today: सात जिलों में रेड अलर्ट, 21 में तेज बारिश की आशंका, यहां 12 घंटे बरसा पानी; कहां कैसा मौसम?

Wed, 11 Sep 2024 10:40 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 11 Sep 2024 10:40 AM IST
सार

MP Weather Update Today: मौसम विभाग ने आज बुधवार को विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, गुना और अशोकनगर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
MP Weather Forecast Today: IMD Rain Alert Areas Madhya Pradesh Mausam News in Hindi
मप्र में स्ट्रांग सिस्टम से हो रही तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से लगभग सभी संभागों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में रात भर बारिश हुई। बरगी बांध के 11, तवा के 9 और हलाली के 5 और भोपाल के सभी डेमो के गेट खोले गए हैं। मौसम विभाग बुधवार के लिए 7 जिलों में रेड अलर्ट और 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


अगले कुछ घंटे के लिए बारिश का अलर्ट 
सागर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया रतनगढ़ में बिजली के साथ बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, इसके साथ ही भोपाल, विदिशा, रायसेन में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। सांची भीमबेटका, छतरपुर खजुराहो, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, मुरैना के साथ-साथ राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, नर्मदापुरम पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, बैतूल, पन्ना, जबलपुर में बिजली के साथ मध्यम बारिश भेड़ाघाट, नरसिंहपुर, मंडला, सिवनी, आगर, मंदसौर गांधीसागर, रतलाम, कटनी, सतना चित्रकूट के साथ-साथ सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, मैहर, अलीराजपुर में बिजली के साथ हल्की बारिश होगी। झाबुआ, बड़वानी, नीमच, खंडव, बुरहानपुर, इंदौर, धार, देवास, उज्जैन महाकालेश्वर, खरगोन, पांढुर्ना, हरदा, बालाघाट, उमरिया,शहडोल ,अनूपपुर अमरकंटक, डिंडौरी में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


इन जिलों में रेड अलर्ट 
मौसम विभाग ने बुधवार आज विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, गुना और अशोकनगर में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले 24 घंटे में 21 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में भी तेज पानी गिरने का अनुमान है। मंगलवार को भोपाल, इंदौर, सिवनी, बालाघाट समेत 21 जिलों में तेज बारिश हुई। बालाघाट, मंडला-सिवनी जिलों में लोग बाढ़ में फंस गए। मंगलवार को सिवनी में 9 घंटे में 6.3 इंच बारिश हुई, जबकि दमोह में लगातार 12 घंटे से अधिक बरसात हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों हो रही मूसलाधार बारिश?
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि ओडिशा के आसपास डीप डिप्रेशन बना है। यह ओडिशा पोस्ट को पार करते हुए मंगलवार सुबह उत्तरी छत्तीसगढ़ और इससे लगे क्षेत्रों में एक्टिव है। इस वजह से नर्मदापुरम, जबलपुर, भोपाल संभाग के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहा। मानसून ट्रफ की पोजिशन प्रदेश के गुना, उमरिया होते हुए डिप्रेशन के सेंटर में है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है।

इन वजहों से बंगाल की खाड़ी से अधिक मात्रा में नमी आ रही है। अरब सागर से भी हवा आ रही है, इससे बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है। अगले 24 घंटे में भी सिस्टम की एक्टिविटी बनी रहेगी। 12 सितंबर से सिस्टम थोड़ा कमजोर होगा, लेकिन कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। भोपाल, सागर और ग्वालियर संभाग में 14 सितंबर तक यही स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed