{"_id":"691a81a9156a6cdaab00bef7","slug":"mp-weather-cold-winds-from-north-india-send-mp-shivers-cold-as-in-december-january-in-november-cold-wave-al-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: भोपाल में नवंबर की सबसे ठंडी रात दर्ज, 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, चार दिन शीतलहर का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: भोपाल में नवंबर की सबसे ठंडी रात दर्ज, 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, चार दिन शीतलहर का अलर्ट
Mon, 17 Nov 2025 06:45 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 17 Nov 2025 06:45 PM IST
सार
भोपाल में नवंबर की कड़ाके की सर्दी ने नया इतिहास रच दिया है। रविवार रात पारा 5.2 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे 84 साल पुराना न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड टूट गया। पूरे मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी है और अगले चार दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर भारत में हुई बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश पर गहराता जा रहा है। प्रदेश में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार रात भोपाल में तापमान गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह नवंबर माह का अब तक का सबसे कम तापमान है और 1941 में दर्ज 6.1 डिग्री का रिकॉर्ड टूट गया। इंदौर में तापमान 7.2 डिग्री, राजगढ़ में 5 डिग्री, ग्वालियर में 9.8, उज्जैन में 9.6 और जबलपुर में 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं के कारण नवंबर में ही दिसंबर-जनवरी जैसी ठिठुरन महसूस हो रही है। अगले कुछ दिनों तक रात के तापमान में और गिरावट की संभावना बनी हुई है।
अभी तक के इतिहास में सबसे ठंड रात
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्र ने बताया कि भोपाल में अभी तक के इतिहास में वंबर में सबसे ठंड रात रही है। तीन स्टेशन में सीवियर कोल्ड दर्ज किया है। बाकी क्षेत्रों में भी काफी ठंड रहा है। रात में ज्यादा ठंड पड़ रही है लेकिन दिन में अभी 25 से 30 के बीच टेंपरेचर चल रहा है। आने वाले 2 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। अगले 4 दिन के लिए हमने कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अभी तक भोपाल में नवंबर माह में सबसे कम तापमान 6.1 दर्ज किया गया था जिसका रिकॉर्ड टूट गया। अगले 4 दिन में कुछ राहत मिल सकती है। मध्य प्रदेश में दिसंबर और जनवरी में इस तरह की ठंड पड़ती है लेकिन इस बार नवंबर में इतनी ठंड पड़ रही है।
11 दिनों से राजगढ़ लगातार राज्य का सबसे ठंडा जिला
रविवार को राजगढ़ और शाजापुर जिले के गिरवर में रात का तापमान 6°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। पिछले 11 दिनों से राजगढ़ लगातार राज्य का सबसे ठंडा जिला बना हुआ है। शहडोल के कल्याणपुर में 6.2°C, जबकि भोपाल और इंदौर दोनों जगहों पर न्यूनतम तापमान 6.4°C रहा। उमरिया में 7.3°C और रीवा में 7.4°C पारा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- दवाओं से प्रदूषित पानी बना नया खतरा, एम्स भोपाल ने खोला MP-CG में बढ़ती हेल्थ इमरजेंसी का सच
एमपी के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान
शहर रात का तापमान (°C)
राजगढ़ 5.0
उमरिया 7.0
नौगांव (छतरपुर) 7.3
बैतूल 8.2
रीवा 8.3
मलाजखंड (बालाघाट) 8.4
शिवपुरी 9.0
धार 9.0
मंडला 9.4
खजुराहो (छतरपुर) 9.4
यह भी पढ़ें- इज्तिमा अंतिम पड़ाव पर, कल से लौटेंगे देश-विदेश के जमाती, मौलाना बोले- जो अल्लाह चाहता है वही होता है
23 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है और न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। राज्य के उत्तरी और पश्चिमी जिलों में तीव्र शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है। भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर, सतना, शहडोल, जबलपुर, मैहर, बैतूल, धार, देवास, शिवपुरी, रीवा, उमरिया, कटनी, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी के साथ ही छिंदवाड़ा और बालाघाट में शीतल दिन का अलर्ट जारी हुआ है।ी

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन