{"_id":"658c61aedb36753936041f67","slug":"mp-weather-after-fog-in-madhya-pradesh-now-there-are-chances-of-rain-new-year-s-celebrations-may-go-awry-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Report: मध्य प्रदेश में कोहरे के बाद अब बारिश के आसार; नए साल के जश्न पर फिर सकता है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Report: मध्य प्रदेश में कोहरे के बाद अब बारिश के आसार; नए साल के जश्न पर फिर सकता है पानी
Wed, 27 Dec 2023 11:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:11 PM IST
सार
MP Weather: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही नए सिस्टम के चलते बारिश होने का भी अनुमान है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कोहरे के बाद अब बारिश के आसार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में कोहरे का कहर जारी है। इसके चलते दृश्यता (विजुअलिटी) पर असर पड़ा। न्यूनतम दृश्यता सुबह के समय खजुराहो में 50 मीटर रही। जबकि ग्वालियर में 100 मीटर और टीकमगढ़ में 50 से 200 मीटर रही। वहीं दतिया में 200 से 500 मीटर दर्ज की गई, जिसके कारण लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कत हुई। इसके साथ ही मुरैना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में मध्यम कोहरे के साथ कहीं-कहीं पर घना कोहरा देखा गया। शिवपुरी, श्योपुर, पन्ना, सीधी, रीवा और अशोकनगर में हल्का कोहरा रहा।
विज्ञापन
इधर, न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। नर्मदापुरम और रीवा संभागों के जिलों में ये सामान्य से अधिक रहे। जबकि शहडोल संभाग के जिलों में काफी अधिक रहे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जिसके आगामी दो जनवरी तक बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेंटीग्रेड खंडवा में दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेंटीग्रेट बिजावर में दर्ज किया गया। इसके साथ ही कल्याणपुर में 5.8, आवरी में 7.3, शाजापुर में 7.7 और ग्वालियर में 7.8 डिग्री सेंटीग्रेट न्यूनतम तापमान रहा। वहीं दतिया में 21.9, ग्वालियर में 23.1, नरसिंहपुर में 23.4, आवरी में 24 और मलाजखंड में 24.4 डिग्री सेंटीग्रेट अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कोहरे को लेकर येलो अलर्ट
हल्के से मध्य कोहरा- रीवा संभाग के जिलों में अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर और पन्ना जिले में यहां पर दृश्यता 200 से 800 मी रहेगी।
मध्यम से घना कोहरा- ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर और निवाड़ी जिले में यहां दृश्यता 50 से 500 मी रहेगी।
