{"_id":"6ab767ce54cfee58d405905f","slug":"mp-three-children-drown-in-dhar-during-ganesh-visarjan-cm-mohan-announces-rs-4-lakh-aid-for-each-family-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: धार में तीन बच्चों की डूबने से मौत, सीएम मोहन ने परिजनों को 4-4 लाख की सहायता घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: धार में तीन बच्चों की डूबने से मौत, सीएम मोहन ने परिजनों को 4-4 लाख की सहायता घोषित
Sat, 26 Sep 2026 12:06 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:06 PM IST
सार
धार के बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धार जिले के बदनावर में डेलची रोड स्थित नदी के पास गणेश विसर्जन के दौरान तीन बच्चों के डूबने की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रत्येक परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन
