फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Rahul Gandhi's big claim, said - Congress government will be formed in Madhya Pradesh, BJP will n

MP Politics: राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, BJP दिखाई नहीं देगी

Sat, 31 Dec 2022 04:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 31 Dec 2022 04:06 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि मैं एक बात आपको लिखकर दे देता हूं। कांग्रेस मध्य प्रदेश के चुनाव को क्लीन स्वीप करेगी। वहां बीजेपी दिखाई नहीं देगी। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने वहां कहा था कि महाराष्ट्र में बहुत अच्छा रिस्पांस मिला, लेकिन मध्य प्रदेश में तो टोटल अंडर करंट था।

विज्ञापन
MP Politics: Rahul Gandhi's big claim, said - Congress government will be formed in Madhya Pradesh, BJP will n
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में एक साल से भी कम का समय बचा है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में करीब 12 दिन मध्य प्रदेश में रहकर गए हैं। इस बीच उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बड़ा दावा किया है।
विज्ञापन

 
राहुल गांधी ने कहा कि मैं एक बात आपको लिखकर दे देता हूं। कांग्रेस मध्यप्रदेश के चुनाव को क्लीन स्वीप करेगी। वहां बीजेपी दिखाई नहीं देगी। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने वहां कहा था कि महाराष्ट्र में बहुत अच्छा रिस्पांस मिला, लेकिन मध्यप्रदेश में तो टोटल अंडर करंट था। वहां तूफान आया हुआ है। मध्यप्रदेश में हर व्यक्ति जानता हैं कि बीजेपी ने सरकार को चोरी करके और पैसे देकर बनाया है। पूरा प्रदेश गुस्से में हैं।
विज्ञापन

 
लक्ष्मण सिंह के ट्वीट को लेकर पूछे सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि आप उनसे शर्त लगा लीजिए। बड़ी शर्त लगाना आपको फायदा ज्यादा होगा। बता दें दिग्विजय सिंह के भाई और चांचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट किया था कि कांग्रेस के आंतरिक सर्वेक्षण में 17 पूर्व मंत्री और 37 वर्तमान विधायक ही जीत रहे हैं। विपक्ष में रहने के बाद और भारत जोड़ो यात्रा के बाद यह स्थिति क्यों बनी? शीर्ष नेतृत्व संभवत: इसका जवाब दे सकता है। इसके बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से किसी तरह का सर्वे नहीं कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें मध्य प्रदेश में 2018 में लंबे समय से सत्ता पर काबिज बीजेपी को कांग्रेस ने सत्ता से बाहर कर सरकार बनाई थी, लेकिन कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार 15 महीने ही चल पाई। ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे। जिससे कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। अब कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए फिर पूरा जोर लगा रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed