फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: PCC Chief Kamal Nath said – The one who will be accepted by the public, he will be the Chief Mini

MP Politics: पीसीसी चीफ कमलनाथ बोले- जिसे जनता स्वीकार करेगी, वही कांग्रेस का मुख्यमंत्री होगा

Tue, 06 Jun 2023 11:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 06 Jun 2023 11:34 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ बुधवार को मंदसौर के पिपलिया मंडी पहुंचे। यहां उन्हाेंने शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने मंदसौर गोलीकांड की जांच रिपोर्ट आज तक विधानसभा के  पटल पर नहीं रखी। 
 

विज्ञापन
MP Politics: PCC Chief Kamal Nath said – The one who will be accepted by the public, he will be the Chief Mini
पीसीसी चीफ कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ बुधवार को मंदसौर के पिपलिया मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने 2016 के गोलीकांड में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी और शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं, उन्होंने कांग्रेस के सीएम प्रत्याशी को लेकर साफ कहा कि जनता जिसे चाहेगी, वही होगा कांग्रेस का मुख्यमंत्री होगा। 
विज्ञापन


गोलीकांड के दोषियों को बचाया
कमलनाथ ने मंदसौर में मीडिया से बातचीत करते हुए शिवराज सरकार पर मंदसौर गोलीकांड के दोषियों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 2016 में मंदसौर की पिपलिया मंडी में शिवराज सरकार की गोलियों से छह किसान शहीद हो गए थे। शिवराज सरकार ने आज तक इस गोलीकांड की जांच रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर नहीं रखी। इससे साफ है कि शिवराज सरकार दोषियों को बचा रही है। ऐसी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना हम सबकी जिम्मेदारी है। कमलनाथ ने कहा कि जिस दिन हमारे मंदसौर में गोली कांड हुआ था, किसान क्या मांग रहे थे? न्याय मांग रहे थे। फसलों का सही मूल्य मांग रहे थे और मिला क्या? पुलिस की गोलियां।
विज्ञापन


जनता अब बहकावे में नहीं आएगी
कमलनाथ ने कहा कि भाजपा और शिवराज सिंह चौहान जनता को कितना भी गुमराह करने का प्रयास करें, प्रदेश की जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। अभी हाल ही में महाकाल लोक में घोटाला हुआ। सप्तर्षियों की मूर्तियां किस प्रकार हवा के झोंके से गिर गईं, कोई भूकंप नहीं आया कोई टक्कर नहीं लगी सिर्फ तेज हवा चलने मात्र से मूर्तियां गिर गईं। कई मूर्तियों में दरारें आ चुकी है। नंदी द्वार का कलश टूट कर गिर गया। भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार करने में महाकाल से भी परहेज नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर क्षेत्र में चौपट राज
कमलनाथ ने कहा कि हर क्षेत्र में चौपट राज चल रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार, कानून व्यवस्था हर जगह व्यवस्थाएं चौपट है। शिवराज जी की 18 वर्षों तक घोषणा मशीन चल ही रही थी, परंतु जनता जानती है कि अगले पांच महीने यह घोषणा मशीन अब डबल स्पीड से चलेगी। इस डबल इंजन की सरकार ने मध्य प्रदेश को सत्यानाश की ओर धकेला है। यह जनता जान चुकी है।


हर वर्ग कमलनाथ की कार्यशैली को जानता है
कांग्रेस के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कमलनाथ ने कहा कि हमारे नेताओं ने जो भी बातें कही हैं, वह आपने भी सुनी हैं और मैंने भी सुनी हैं। इसमें कोई बेचैनी वाली बात नहीं। अंत में वही चेहरा होगा जिसे जनता स्वीकार करेगी। मैं मई मैं प्रदेश अध्यक्ष बना था। नवंबर में चुनाव थे, मध्यप्रदेश में काफी लोग मुझे पहचानते नहीं थे। मेरी कार्यशैली से वाकिफ नहीं थे, परंतु आज ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश का हर वर्ग कमलनाथ को और कमलनाथ की कार्यशैली को जानता और पहचानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed