फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Minister Narendra Singh Tomar appointed convenor of MP Assembly Election Management Committee

MP Politics: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक बनाए गए

Sat, 15 Jul 2023 11:46 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Jul 2023 11:46 AM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें मध्यप्रदेश चुनाव प्रबन्धन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
MP Politics: Minister Narendra Singh Tomar appointed convenor of MP Assembly Election Management Committee
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें मध्यप्रदेश चुनाव प्रबन्धन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को ये जिम्मदारी सौंपी है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव को बनाने के बाद भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त कर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


नरेंद्र सिंह तोमर की भाजपा संगठन में काफी अच्छी पकड़ मानी जाती है। 2008 और 2013 में नरेंद्र सिंह तोमर के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए ही भाजपा ने सत्ता जीती थी। 2018 के चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए अब संगठन एक बार फिर दिग्गज नेताओं को अहम जिम्मेदारी देकर उनका पूरा लाभ लेना चाहता है। वर्तमान में मोदी सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री के पद पर काबिज नरेंद्र सिंह तोमर की गिनती गृह मंत्री शाह के विश्वस्त नेताओं में होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा समय में तोमर मुरैना संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। इससे पहले वह ग्वालियर से सांसद थे। वह शिवराज सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके हैं। भाजपा के विधानसभा चुनाव के मैनेजमेंट का पूरा काम नरेंद्र सिंह तोमर पास के पास रहेगा। शिवराज सिंह चौहान भी मंत्री तोमर को सबसे विश्वसनीय और कर्मठ मानते हैं।


टिकट वितरण, रणनीति से लेकर डैमेज कंट्रोल तक का काम चुनाव प्रबंधन समिति का होता है। केंद्रीय मंत्री तोमर का ग्वालियर-चंबल के कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव है। तोमर बिहार, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed