फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics Kamal Nath wished Constitution Day Saluja said the information is wrong

MP Politics: कमलनाथ ने संविधान दिवस पर शुभकामना में संदर्भ ही गलत लिख दिया, भाजपा ने कसा तंज

Sun, 26 Nov 2023 01:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 26 Nov 2023 01:05 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने तंज कसा है। सलूजा ने नाथ के ट्वीट पर निशाना साधते हुए उन्हें बताया कि आपकी जानकारी पूर्णत: गलत है। 

विज्ञापन
MP Politics Kamal Nath wished Constitution Day Saluja said the information is wrong
पूर्व सीएम कमलनाथ का ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख कमलनाथ ने रविवार को ट्विटर पर संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी। इसमें उन्होंने लिखा कि आज ही के दिन 26 नवंबर 1950 को हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ था।

विज्ञापन


भारत का संविधान ही वह शक्ति है, जिसने देश की विविधता को एकता में समाहित किया है। आइये आज हम सब मिलकर संकल्प लें कि इस संविधान का पालन करते हुए देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का सदैव प्रयास करते रहेंगे। जय संविधान। यहां उनसे एक गलती हो गई, जिस पर भाजपा ने तंज कसा है। दरअसल, 26 नवंबर 1949 को संविधान बनकर तैयार हुआ था, जबकि कमलनाथ ने इसका वर्ष 1950 लिख दिया।
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ में रविवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक पर संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी तो इस पर उनके पूर्व मीडिया समन्वयक और भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने तंज कसा। सलूजा ने कहा कि आपकी जानकारी पूर्णत: गलत है। पता नहीं किस सलाहकार ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


यह है सलाहकारों की जंग
नरेंद्र सिंह सलूजा एक साल पहले तक कमलनाथ के मीडिया समन्वयक हुआ करते थे। उन्हें इस पद से हटाया गया तो वे भाजपा में शामिल हो गए। उन पर इंदौर में सिख समाज के एक कार्यक्रम में कमलनाथ के खिलाफ हुई नारेबाजी को लेकर कार्रवाई की गई थी। इसके बाद सलूजा भाजपा में शामिल हुए और प्रवक्ता बन गए। सलूजा ने लिखा तंज कसा कि आपके ट्वीट में दी गई जानकारी पूर्णतः ग़लत है। 26 जनवरी 1950 को तो हमारा संविधान लागू हो गया था। 26 नवंबर 1949 को यह पूरा हुआ था और इसे अपनाया गया था। पता नहीं किस सलाहकार ने किया है।

जैसा कि हमें मालूम है, संविधान दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसकी मुख्य ये है कि 26 नवंबर 1949 में भारतीय संविधान सभा की ओर से संविधान को अंगीकार किया गया था। संविधान दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत साल 2015 से की गई। 26 नवंबर 1949 को संविधान को अंगीकार किए जाने के बाद देश में इसे लागू करने में कुछ महीने का वक्त लगा। 26 जनवरी 1950 को संविधान पूरी तरह से लागू कर दिया गया। इसलिए इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed