फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Mp Politics: Kamal Nath returns to Bhopal, this strategy of Congress will remain ahead

Mp Politics: कमलनाथ की हुई भोपाल वापसी, आगे रहेगी कांग्रेस की ये रणनीति

Sun, 10 Dec 2023 03:22 PM IST
नितिन तिवारी न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल Published by: नितिन तिवारी Updated Sun, 10 Dec 2023 03:22 PM IST
सार

दिल्ली में समीक्षा बैठक कर पीसीसी चीफ कमलनाथ मध्यप्रदेश वापस लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि वे अब लोकसभा के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। 
 

विज्ञापन
Mp Politics: Kamal Nath returns to Bhopal, this strategy of Congress will remain ahead
Kamalnath - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ रविवार को दिल्ली से भोपाल वापस लौट आए हैं। यहां उन्होंने बंगले पर कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। बताया जा रहा है कि अब आगे वे प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे। इसके साथ ही कमलनाथ छिंदवाड़ा भी जाएंगे। वे यहां जीते के लिए जनता का आभार प्रकट करेंगे। इसके साथ ही आगे पर्यवेक्षक नियुक्त होने के बाद विधायक दल का नेता चुनने का काम किया जाना है। बता दें, नाथ के दिल्ली जाते ही उनके इस्तीफे की खबरें सामने आने लगी थीं कहा जा रहा था कि आलाकमान के कहने पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि बाद में उनके मीडिया विभाग ने इस खबर का खंडन किया था। 
विज्ञापन


लोकसभा की तैयारी 
सूत्रों की माने तो लोकसभा चुनाव तक नाथ की प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी सुरक्षित हो गई है। पार्टी उनके नेतृत्व में ही लोकसभा चुनाव लड़ने के मूड में है। कमलनाथ खुद भी कह चुके हैं कि दिल्ली से वापस आकर वे अब लोकसभा की तैयारी करेंगे। इसकी शुरआत वे प्रदेश में दौरे करने के साथ करेंगे। कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने लोकसभा चुनाव में जुटने के लिए कहा था। बता दें, कांग्रेस के पास अभी प्रदेश में 29 में से लोकसभा की सिर्फ एक सीट है। 
विज्ञापन


दिल्ली में हुई बैठक 
विधान सभा चुनाव में मिली हार के बाद वे हाईकमान के साथ समीक्षा बैठक करने दिल्ली गए थे। यहां उन्होंने बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ विधान सभा की हार पर चिंतन किया। इसके साथ बैठक में आगे की रणनीति भी बनाई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेता भी मोजूद रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रिपोर्ट का इंतजार 
कमलनाथ को अब विधानसभा वार समीक्षा रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद वे एक बार फिर इस रिपोर्ट के साथ दिल्ली जाएंगे। दरअसल कमलनाथ ने सभी प्रत्याशियों से दो अलग-अलग रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है। इसमें एक रिपोर्ट में चुनाव का विश्लेषण करना है। जबकि दूसरी रिपोर्ट में संगठन की समीक्षा करके देनी है। यह रिपोर्ट बनाने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed