फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Join AAP Mamta Meena said- Scindia should forget the pain of farmers and unemployed by joining BJ

MP Politics: आप में शामिल हो ममता मीणा बोली- सिंधिया भाजपा में शामिल हो कर किसानों, बेरोजगारों का दर्द भूल गए

Fri, 22 Sep 2023 06:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 22 Sep 2023 06:55 PM IST
सार

ममता मीणा ने कहा कि मध्य प्रदेश के लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 10 गारंटियों का ऐलान किया है। ये गारंटियां मध्य प्रदेश की दशा और दिशा बदलने वाली हैं।

विज्ञापन
MP Politics: Join AAP Mamta Meena said- Scindia should forget the pain of farmers and unemployed by joining BJ
पूर्व विधायक ममता मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व विधायक ममता मीणा आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने के बाद भोपाल में भाजपा पर बड़ा हमला बोला। ममता मीणा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बचा है। मीणा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा कि वह भाजपा में शामिल होने के बाद किसानों, बेरोजगारों का दर्द भूल गए। 
विज्ञापन

 
भाजपा छोड़कर दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद भोपाल पहुंचीं पूर्व विधायक ममता मीणा ने आप के प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान ममता मीणा ने भाजपा और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। पूर्व विधायक ममता मीणा ने कहा कि भाजपा में अब पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बचा। पुराने कार्यकर्ता उपेक्षा का शिकार हैं। भाजपा आगे बढ़ने की चाह में पुराने कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर रही है और नए लोगों को जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां और दिल्ली, पंजाब सरकार के काम काज से मैं बहुत प्रभावित हूं और इसलिए आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।
विज्ञापन


आप के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंकज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में अब लोगों, राजनीतिक लोगों को झूठ और जुमलों से हटकर विकास और काम की राजनीति पर भरोसा हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब सरकार के कामों और आम आदमी पार्टी की नीतियों से लोग प्रभावित हैं और लोगों का आप में भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में एमपी में कई बड़े नाम आम आदमी पार्टी से जुड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचौड़ा से पूर्व विधायक ममता मीणा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि सरकार गिरने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्यसभा पहुंच गए और केंद्र में मंत्री बन गए। मंत्री बनने के बाद उन्हें युवाओं, किसानों, बेरोजगारों किसी का दर्द दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के राज में एमपी बीमारू राज्य था, शिवराज सरकार में कर्जदार हो गया है।

ममता मीणा ने कहा कि मध्य प्रदेश में लगातार झूठे वादे किए जा रहे हैं। हर कोई भाजपा और भाजपा सरकार के झूठ से परेशान आ चुका है। उन्होंने लाडली बहना योजना को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार गिरने और भाजपा सरकार बनने के बाद लाडली बहना योजना क्यों सरकार ने लागू नहीं की। सरकार को चुनाव के वक्त ही लाडली बहनों की याद क्यों आई। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना सिर्फ एक चुनावी पैंतरा है।


ममता मीणा ने कहा कि मध्य प्रदेश के लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 10 गारंटियों का ऐलान किया है। ये गारंटियां मध्य प्रदेश की दशा और दिशा बदलने वाली हैं। उन्होंने कहा कि हम मध्य प्रदेश को विकसित, स्वर्णिम और बेहतर मध्य प्रदेश बनाएंगे। बता दें चाचौड़ा से भाजपा ने प्रियंका मीणा को प्रत्याशी बनाया है। प्रियंका को ममता मीणा ने बाहरी को टिकट देने का आरोप लगाकर विरोध किया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed