{"_id":"64970a78d6bd9fee0c0a5ef6","slug":"mp-politics-bjp-angry-over-shivraj-s-poster-vd-says-congress-poster-will-not-hide-the-development-of-the-sta-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: शिवराज के पोस्टर पर भड़की भाजपा, वीडी बोले कांग्रेस के पोस्टर से छुपेगा नहीं प्रदेश का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: शिवराज के पोस्टर पर भड़की भाजपा, वीडी बोले कांग्रेस के पोस्टर से छुपेगा नहीं प्रदेश का विकास
Sat, 24 Jun 2023 09:58 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 24 Jun 2023 09:58 PM IST
सार
शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के अपने ही लोगों ने जिस तरह से उनके भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्ठा खोला है, उससे बौखलाई कांग्रेस मुख्यमंत्री पर अनर्गल आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में चुनाव है। भाजपा और कांग्रेस प्रमुख पार्टी के बीच बयानबाजी के बाद पोस्टर पर सियासत तेज हो गई है। शिवराज के खिलाफ पोस्टर लगने के एक दिन बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शनिवार को पूर्व सीएम कमलनाथ और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पोस्टर से भाजपा का प्रदेश में किया विकास छुपेगा नहीं। उन्होंने कहा कांग्रेस ने विकास का अपमान किया है, जनता इसका जवाब देगी।
शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के अपने ही लोगों ने जिस तरह से उनके भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्ठा खोला है, उससे बौखलाई कांग्रेस मुख्यमंत्री पर अनर्गल आरोप लगा रही है। कांग्रेस के इन कुत्सित प्रयासों से न तो अपने भ्रष्टाचार को छिपा सकती है और न ही भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास को झुठला सकती है।
कमलनाथ के पोस्टर पर दिग्विजय ने क्यों नहीं दिया बयान
वीडी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ के पोस्टर कांग्रेस की आपसी खींचतान का परिणाम है। कांग्रेस को घटना के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए। यह सोचना चाहिए कि इस घटना के बारे में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह या नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं आई। कांग्रेस को विचार करना चाहिए कि कहीं यह अंतर्द्वंद्व और नेताओं के बेटों के बीच चल रही लड़ाई का परिणाम तो नहीं है।
विज्ञापन
कांग्रेस की 15 माह की सरकार ने गरीबों के घर छीनें
शर्मा ने आरोप लगाया कि 15 माह की कांग्रेस सरकार ने गरीबों के घर छीने। जनहित की योजनाओं को बंद किया। इंदौर में आईफा अवार्ड के लिए करोड़ों का प्रावधान किया, लेकिन मैचिंग ग्रांट न होने का बहाना कर लाखों प्रधानमंत्री आवास लौटा दिए। प्रदेश की जनता को बताए कि प्रवीण कक्कड़ और आरके मिगलानी के यहां छापे में 281 करोड़ रुपये नकद मिले थे, वो कहां से आए?
कांग्रेस बोली- भ्रष्टाचार पर एक शब्द क्यों नहीं बोला
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि वीडी शर्मा का बयान मौजूदा दौर में उनके पॉलिटिकल फ्रस्ट्रेशन का प्रतीक है। पहले वे यह बता दें कि महाकाल लोक के घोटाले, सतपुड़ा में लगाई गई प्रायोजित आग जिसमें करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के दस्तावेज जलकर खाक हो गए। उस पर वे स्वयं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सरकार के प्रवक्ता गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित पूरी भाजपा और मंत्रिमंडल ने एक भी शब्द क्यों नहीं बोला है?