{"_id":"6575cb3a32ac721c27078ab5","slug":"mp-politics-before-the-legislative-party-meeting-kailash-vijayvargiya-met-cm-shivraj-courtesy-call-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: विधायक दल की बैठक से पहले कैलाश विजयवर्गीय ने शिवराज से की मुलाकात, सीएम पद रेस में है शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: विधायक दल की बैठक से पहले कैलाश विजयवर्गीय ने शिवराज से की मुलाकात, सीएम पद रेस में है शामिल
Sun, 10 Dec 2023 08:00 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 10 Dec 2023 08:00 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विधायक दल की बैठक से पहले सौजन्य मुलाकात की। कैलाश विजयवर्गीय भी सीएम पद के दावेदार है।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय ने की सीएम शिवराज से मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का सस्पेंस सोमवार को खत्म हो जाएगा। प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं का नाम मुख्यमंत्री की रेस में शामिल है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजवर्गीय का नाम भी शामिल है। सोमवार को विधायक दल की बैठक से पहले रविवार को कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम आवास में शिवराज से सौजान्य मुलाकात की। कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 से विधानसभा का चुनाव जीते है। बता दें कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा की जीत का श्रेय शिवराज की लाडली बहना योजना को देने से इंकार कर दिया था।
इंदौर और भोपाल में मीडिया से बातचीत में कैलाश विजयवर्गीय ने लाडली योजना को लेकर पूछे सवाल पर लाड़ली योजना को श्रेय देने से इंकार करते हुए कहा था कि यह जीत मोदी मैजिक है। उन्होंने आगे कहा था कि राजस्थान और छत्तसीगढ़ में लाड़ली बहना योजना नहीं थी। भाजपा ने वहां भी बड़ी जीत दर्ज की है। विजयवर्गीय ने लाड़ली बहना योजना समेत अन्य योजनाओं के गुलस्ते से जीत मिलने का दावा किया था। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके आवास पर जाकर मुख्यमंत्री की रेस में शामिल प्रहलाद पटेल ने भी मुलाकात की थी।