फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politcs: Rebels make BJP restless, even Shivraj's warning is not working

MP Politcs: बागियों ने भाजपा को किया बेचैन, शिवराज की चेतावनी का भी नहीं हो रहा असर

Mon, 19 Jun 2023 05:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 19 Jun 2023 05:00 PM IST
सार

सीएम शिवराज ने हिदायत तक दी कि यह शिकायत का वक्त नहीं है। सब मिलकर काम करें। इसके बावजूद पार्टी में नाराज लोगों के तेवर नरम नहीं पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
MP Politcs: Rebels make BJP restless, even Shivraj's warning is not working
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव हैं। इसका काउंटडाउन शुरू होते ही भाजपा के अंदर उबाल आने लगा है। पार्टी के नेता खुलकर अपनी बात करने लगे हैं। कुछ खुलकर पार्टी के फैसलों को चुनौती दे रहे हैं तो कुछ खुलकर विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। ग्वालियर-चंबल, सागर से उठी यह आग अब विंध्य पहुंच गई है। हर इलाके से पार्टी नेतृत्व को बगावत की आवाज सुनाई दे रही है। आलाकमान ने तो पार्टी लाइन से बाहर जाने वालों पर कार्रवाई तक की। वहीं, सीएम शिवराज ने हिदायत तक दी कि यह शिकायत का वक्त नहीं है। सब मिलकर काम करें। इसके बावजूद पार्टी में नाराज लोगों के तेवर नरम नहीं पड़ रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी के अंदर बढ़ते असंतोष से संगठन बेचैन है। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने भाजपा से दिया इस्तीफा 
कटनी के विजयराघवगढ़ से 2003 में ध्रुव प्रताप सिंह विधायक बने थे। पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। इसका कारण उन्होंने भाजपा के मूल सिद्धांतों से भटकना बताया है। इससे पहले ध्रुव प्रताप सिंह का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने खुद को पार्टी में उपेक्षित बताया था। उनका आरोप है कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद संजय पाठक के कारण उनको लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन


ग्वालियर में नारायण कुशवाह की चेतावनी 
ग्वालियर दक्षिण सीट पर भाजपा में टिकट का घमासान खुलकर सामने आ चुका है। यहां से पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने चुनाव लड़ने का पहले ही एलान कर दिया है। वहीं, पूर्व मंत्री नारायण कुशवाहा ने पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता को टिकट देने पर प्रचार नहीं करने की बात कही है। दरअसल पिछले चुनाव में ग्वालियर दक्षिण सीट से कुशवाह को पार्टी ने टिकट दिया था, लेकिन समीक्षा गुप्ता के निर्दलीय खड़े होने पर उनको हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रतलाम भाजपा जिलाध्यक्ष का विरोध 
रतलाम में पार्टी में गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा को हटाने के लिए कार्यकर्ताओं ने मुहिम छेड़ रखी है। यहां पर एक मंडल अध्यक्ष को जिला अध्यक्ष ने हटा दिया। पार्टी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से नाराज हैं। जिला अध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर हाल ही आलोट से रतलाम तक वाहन रैली तक निकाली गई। अब पार्टी का शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्ताओं की नाराजगी को शांत करने में जुटा हुआ है। 

भंवरसिंह शेखावत ने भी खोला है मोर्चा 
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक भंवरसिंह शेखावत मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। कुछ समय पहले शेखावत ने मंत्री दत्तीगांव पर जमीनों पर कब्जा करने और जुआ सट्टा खिलाने के आरोप लगाए थे। भंवरसिंह शेखावत 2013 में बदनावर से विधायक रह चुके हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव अब बदनावर से विधायक हैं। ऐसे में अब उनको टिकट मिलना मुश्किल है। इसी वजह से उन्होंने आरोप लगाए थ कि भाजपा में जमीनी और असली कार्यकर्ताओं की पूछ परख नहीं हो रही। 


सतना सांसद को राक्षस तक बता दिया 
मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने खुले मंच से रविवार को सतना से भाजपा सांसद गणेश सिंह पर जमकर भड़ास निकाली। सांसद को राक्षस तक कह डाला और उनको मैहर में नहीं घुसने देने की चेतावनी तक दे डाली। विधायक ने सांसद पर विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास का श्रेय लेने का आरोप लगाया। बता दें त्रिपाठी नई पार्टी बनाने का एलान कर भाजपा की मुसीबत पहले ही बढ़ा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed