{"_id":"64b0089efcfe750fd205203b","slug":"mp-patwari-exam-results-2023-government-replied-to-every-allegation-of-congress-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Patwari Exam Results 2023: सरकार ने कांग्रेस के हर आरोप का दिया जवाब, कहा- भ्रम फैलाया जा रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Patwari Exam Results 2023: सरकार ने कांग्रेस के हर आरोप का दिया जवाब, कहा- भ्रम फैलाया जा रहा है
Thu, 13 Jul 2023 07:52 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 13 Jul 2023 07:52 PM IST
सार
मध्य प्रदेश सरकार ने कांग्रेस नेताओं के लगाए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। जो आरोप लगाए हैं, उनका एक-एक कर जवाब भी दिया और उसे भ्रामक जानकारी करार दिया है।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन मंडल मध्य प्रदेश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश पटवारी चयन परीक्षा 2023 के नतीजे आते ही पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इंदौर-भोपाल समेत कुछ अन्य शहरों में युवाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत नेताओं ने इसे व्यापमं घोटाले जैसा घोटाला कहा है। हालांकि, जो भी आरोप लगाए गए हैं, उनका सरकार ने जवाब दिया है।
विज्ञापन
आरोपः चयनित अभ्यर्थियों में से लगभग एक हजार चयनित अभ्यर्थियों का सेंटर ग्वालियर का एनआरआई कॉलेज है। (यह वही कॉलेज है, जिसे भाजपा विधायक का बताया जा रहा है)
विज्ञापन
सरकार का दावाः मेरिट लिस्ट में आठ हजार 617 अभ्यर्थी समस्त 78 परीक्षा केन्द्रों से चयनित हुए हैं। ग्वालियर स्थित एनआरआई कॉलेज से 1000 अभ्यर्थियों के चयन की जानकारी भ्रामक एवं तथ्यहीन है। यहां से कुल 114 अभ्यर्थी (1.32%) चयनित हुए हैं। अन्य परीक्षा केन्द्रों से भी अधिकतम 321 अभ्यर्थी (3.73%) से लेकर न्यूनतम 29 अभ्यर्थियों (0.34 %) का चयन मेरिट में हुआ है।
विज्ञापन
आरोपः अधिकतर टॉपर्स के हस्ताक्षर हिंदी में हैं एवं उनके अंग्रेजी में 25 में से 25 अंक आए हैं।
सरकार का दावाः टॉप 10 अभ्यर्थियों में से छह ने हिंदी में तथा चार ने अंग्रेजी में हस्ताक्षर किए हैं। हस्ताक्षर की बनावट हिंदी/अंग्रेजी में होने के कारण परीक्षा में प्रवेश से रोकने सम्बंधित कोई नियम मंडल में लागू नहीं है। टॉप 10 के किसी भी अभ्यर्थी ने प्रश्न-पत्र के सामान्य अंग्रेजी सेक्शन में 25 में से 25 अंक प्राप्त नहीं किए हैं। इस सेक्शन में उनके अंक 13 से 23 के बीच आए हैं।
आरोपः 10 में से 7 टॉपर्स ग्वालियर स्थित परीक्षा केंद्र एनआरआई कॉलेज से हैं।
सरकार का दावाः टॉप 10 स्थान प्राप्त समस्त अभ्यर्थियों की परीक्षा दिनांक और पाली पृथक-पृथक है। यानी इनके प्रश्न-पत्र भी अलग-अलग थे। सभी के प्रोफाइल पंजीयन एवं आवेदन पत्र भी अलग- अलग जगहों से भिन्न-भिन्न तिथियों में हुए हैं। दस टॉपर्स में से दो अनारक्षित, एक ईडब्ल्यूएस-विकलांग, एक एससी, छह ओबीसी श्रेणी से हैं।
