{"_id":"6adad8893edd940b2807e6ca","slug":"mp-nhrc-seeks-report-on-complaint-alleging-children-raised-slogans-during-digvijaya-singh-s-yatra-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत, मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत, मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट
Fri, 23 Oct 2026 09:16 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Fri, 23 Oct 2026 09:16 AM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से कथित तौर पर राजनीतिक नारे लगवाने और उन्हें पैसे देकर शामिल कराने की शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी से दो सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी है, जबकि बच्चों के वीडियो और तस्वीरों के इस्तेमाल की जांच के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की प्रेसवार्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से कथित तौर पर राजनीतिक नारे लगवाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने संज्ञान लिया है। आयोग ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को शिकायत की जांच कर दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) पेश करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने बच्चों को पैसे देकर यात्रा में शामिल कराने के आरोपों और बाल संरक्षण कानूनों के संभावित उल्लंघन की भी जांच करने को कहा है। आयोग के 22 अक्टूबर 2026 के पत्र के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया था कि दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों का इस्तेमाल किया गया और उनसे राजनीतिक नारे लगवाए गए। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि घटना से संबंधित वीडियो और तस्वीरें 22 अक्टूबर को फेसबुक पर साझा की गई थीं। इसमें आशंका जताई गई कि बच्चों को पैसे देकर यात्रा में लाया गया हो सकता है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर आयोजन से जुड़े जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।
ये भी पढ़ें- प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क, 500 से ज्यादा छात्रों वाले कॉलेजों में बनेंगी एंटी ड्रग कमेटियां
विज्ञापन
मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 12 के तहत मामले में संज्ञान लिया। आयोग ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी को आरोपों की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को यह भी जांचना होगा कि बच्चों को आर्थिक प्रलोभन देकर किसी गतिविधि में शामिल तो नहीं किया गया और क्या इस मामले में बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों का उल्लंघन हुआ है।
ये भी पढ़ें- एमपी: नगरीय विकास मंत्री प्रतिमा बागरी बोली- जैम पोर्टल से खरीदी और निर्माण कार्यों की होगी उच्चस्तरीय जांच
बच्चों के वीडियो और तस्वीरों की भी जांच
आयोग ने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव को भी मामले में कार्रवाई रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय को बच्चों के कथित वीडियो और तस्वीरों के इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की जांच करने को कहा गया है। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को जांच रिपोर्ट की प्रति ईमेल के माध्यम से भी भेजने के निर्देश दिए हैं। आयोग के सहायक रजिस्ट्रार (विधि) बृजवीर सिंह की ओर से जारी पत्र में संबंधित अधिकारियों से पत्र प्राप्त होने के दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। फिलहाल, शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच होनी है। आयोग के संज्ञान लेने का अर्थ आरोपों की पुष्टि होना नहीं है।