फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: When CM was taking the meeting, fire broke out again in the fourth floor of the ministry.

MP News: सीएम जब बैठक ले रहे थे, उसी समय मंत्रालय के चौथे माले में फिर लगी आग

Tue, 11 Jun 2024 07:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 11 Jun 2024 07:09 PM IST
सार

मंगलवार को मंत्रालय के पुराने भवन की चौथी मंजिल पर स्थित आईएएस शैलबाला मार्टिन के कक्ष में लगी एसी में सुधार करते समय अचानक से ब्लॉस्ट हो गया। एसी में ब्लास्ट होने के बाद एसी के बाहर लगे मशीन में आग लग गई।

विज्ञापन
MP News: When CM was taking the meeting, fire broke out again in the fourth floor of the ministry.
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंत्रालय में आग लगने की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। मंगलवार को चार माह में दूसरी बार मंत्रालय के पुराने भवन में आग लगी। मंत्रालय के पुराने भवन की चौथी मंजिल पर स्थित आईएएस शैलबाला मार्टिन के कक्ष में लगे एसी में सुधार करते समय अचानक धमाका हो गया। यह घटना उस वक्त हुई जब  सीएम डॉ. मोहन यादव मंत्रालय में अपने कक्ष में बैठक ले रहे थे। 

विज्ञापन


एसी में ब्लॉस्ट होने के बाद एसी के बाहर लगे मशीन में आग लग गई। आग लगते ही हड़कंप मच गया और उस कक्ष के अलावा आसपास के कई अन्य कक्षों के कर्मचारी निकलकर बाहर आ गए। घटना मंगलवार शाम को उस समय हुई, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बजट और विकास कार्यों को लेकर प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में प्रदेश के कई मंत्री भी उपस्थित थे। उक्त बैठक में प्रदेशभर के कलेक्टर्स, संभागायुक्त और सांसद-विधायक वर्चुअली जुड़े हुए थे। 
विज्ञापन


चंद मिनटों में पाया काबू
आग लगने के बाद तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ तो अधिकारी भी चौंक गए। आनन-फानन में दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पाए जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। आग पर काबू पाए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव डीपी आहूजा भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक सावधानी बरतने निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह पहले लगी थी भीषण आग 
करीब दो माह पहले मार्च महीने में मंत्रालय के पुराने भवन की पांचवीं मंजिल पर भीषण आग लग गई थी। आग से पांचवीं मंजिल के साथ छत पर टीन शेड बनाकर रखे गए पुराने दस्तावेज और कबाड़ तथा फर्नीचर जलकर खाक हो गया था। उस आग में सीएम स्वेच्छानुदान, विमानन सहित कई महत्वपूर्ण विभागों और योजनाओं के दस्तावेज खाक हुए थे। कांग्रेस ने आरोप भी लगाए थे। इस मामले में अधिकारियों की समिति बनाकर जांच कराने के बाद अब मेंटेनेंस कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed