फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: When Amit Shah did not see Vijayvargiya, he called him to meet, speculations intensified after the di

MP News: अमित शाह को नहीं दिखे विजयवर्गीय तो मिलने बुलाया, स्टेट हैंगर पर चर्चा के बाद अटकलें तेज

Wed, 26 Feb 2025 12:21 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Wed, 26 Feb 2025 12:21 AM IST
सार

भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा एक दिलचस्प घटनाक्रम के कारण चर्चा में रहा। समिट के बाद जब अमित शाह स्टेट हैंगर पहुंचे, तो उन्होंने प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के न होने पर सवाल किया। इसके बाद विजयवर्गीय को बुलाया गया। 

विज्ञापन
MP News: When Amit Shah did not see Vijayvargiya, he called him to meet, speculations intensified after the di
कैलाश विजयवर्गीय और सीएम डॉ. मोहन यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन सत्र में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। उनके दौरे के दौरान एक दिलचस्प घटना सामने आई, जिसने सियासी गलियारों में चर्चा को तेज कर दिया। समिट के समापन के बाद जब अमित शाह दिल्ली रवाना होने के लिए स्टेट हैंगर पहुंचे, तो वहां प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नहीं दिखे। इसके बारे में उन्होंने सवाल किया। इसके बाद विजयवर्गीय को बुलाया गया और दोनों के बीच चर्चा हुई।  
विज्ञापन


अमित शाह दोपहर करीब 4 बजे भोपाल पहुंचे थे, जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री मोहन यादव और कई कैबिनेट मंत्रियों ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे। इसके बाद अमित शाह सीधे कार्यक्रम स्थल पर गए, जहां भोपाल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम समापन के बाद अमित शाह स्टेट हैंगर रवाना हुए तो उन्होंने कैलाश विजवर्गीय के बारे में पूछा कि वह कहां हैं। उनको बताया गया कि वह रास्ते में हैं, जिसके बाद कैलाश विजयवर्गीय वहां पहुंचे। इस दौरान अमित शाह और विजयवर्गीय के बीच चर्चा हुई। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कैलाश विजयवर्गीय कार्यक्रम के बाद इंदौर जाने वाले थे, लेकिन उन्हें यह सूचना मिली कि अमित शाह उनसे मिलना चाहते हैं। इसके बाद वह उनसे मिलने के लिए स्टेट हैंगर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा के विषय को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने किसी भी जानकारी का खुलासा नहीं किया।  बता दें, कैलाश विजयवर्गीय को अमित शाह का करीबी माना जाता है। जब अमित शाह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तो विजयवर्गीय उनकी टीम का अहम हिस्सा थे। वे लंबे समय तक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे और विभिन्न राज्यों के प्रभारी के रूप में कार्य करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed