{"_id":"65dbdae34dd1fb65ff03d763","slug":"mp-news-virtual-inauguration-of-redevelopment-of-33-railway-stations-of-the-state-today-cm-will-participate-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का वर्चुअल लोकार्पण आज, सीहोर के कार्यक्रम में CM भाग लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का वर्चुअल लोकार्पण आज, सीहोर के कार्यक्रम में CM भाग लेंगे
Mon, 26 Feb 2024 05:57 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 26 Feb 2024 05:57 AM IST
सार
प्रदेश में 77 हजार 800 करोड़ से अधिक की 32 परियोजनाएं क्रियान्वित हो रही हैं। प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के 33 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए शिलान्यास के साथ ही 133 रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) एवं अंडरपास का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेल परियोजनाओं का का करेंगे शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अनेक रेल परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। देश के 544 रेलवे स्टेशन पुनर्विकास के लिए चुने गए हैं। इसमें मध्य प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। इस अवसर पर सीहोर में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। मध्य प्रदेश में रेल अधोसंरचना विकास के अंतर्गत वर्तमान वर्ष में 15 हजार 143 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। प्रदेश में 77 हजार 800 करोड़ से अधिक की 32 परियोजनाएं क्रियान्वित हो रही हैं। प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के 33 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए शिलान्यास के साथ ही 133 रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) एवं अंडरपास का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे।
इन 33 स्टेशनों का विकास होगा
प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास के लिए शिलान्यास किया जाएगा। जबलपुर और भोपाल रेल मंडल के पांच-पांच स्टेशन शामिल हैं। पुनर्विकास के लिए चयनित स्टेशनों में सीहोर, जबलपुर, बीना, अशोकनगर, खिरकिया, सांची, शाजापुर, ब्यौहारी, बरगवां, नरसिंहपुर, पिपरिया, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, मक्सी, नागदा, नीमच, शुजालपुर, खाचरौद, बालाघाट, छिंदवाड़ा, खंडवा, मंडला फोर्ट, नैनपुर, सिवनी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, बिजूरी, मुरैना, हरपालपुर, दतिया और भिंड स्टेशन शामिल हैं। आरओबी में जबलपुर रेल मंडल के दो और भोपाल रेल मंडल के चार आरओबी शामिल हैं। अंडरपास के अंतर्गत जबलपुर में एक एवं भोपाल मंडल में दो स्थानों पर कार्य होंगे। उल्लेखनीय है कि मानवयुक्त समपार फाटकों को खत्म करने के लिए आरओबी/अंडरपास बनाया जाता है।
सीहोर में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप
इस कार्यक्रम के आयोजन की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर सीहोर प्रवीण सिंह ने सीहोर के रेलवे परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, पंडाल व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, आगमन-निर्गम, पार्किंग, पेयजल, व्यवस्था आदि के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में किए जाने शिलान्यास तथा विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टाल के लिए निर्धारित स्थल का निरीक्षण किया तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पहले सुनिश्चित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
चीता परियोजना बैठक में भी भाग लेंगे सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार दोपहर श्योपुर जिले में पालनपुर कूनो में चीता मित्रों को साइकिल वितरित करेंगे। यहां सीएम केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ चीता परियोजना से संबंधित बैठक में हिस्सा लेंगे।