फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Victory festival organized in BJP office, CM said - This victory is the victory of public trust towar

MP News: भाजपा कार्यालय में बना विजय उत्सव, सीएम बोले- यह जीत मोदी जी के प्रति जनता के विश्वास की जीत

Sat, 23 Nov 2024 08:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 23 Nov 2024 08:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराष्ट्र, झारखंड सहित देश के अनेक राज्यों में हुए उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली अपार सफलता पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की विजय यात्रा पार्टी कार्यकर्ताओं के भरोसे आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
MP News: Victory festival organized in BJP office, CM said - This victory is the victory of public trust towar
भाजपा कार्यालय में महाराष्ट्र चुनाव की जीत पर विजय उत्सव मना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में भोपाल के भाजपा कार्यालय में शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा व देश के अन्य राज्यों में हुए उपचुनावों में मिली जीत पर विजय उत्सव मनाया गया है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शामिल हुए। उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी कर उत्सव मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराष्ट्र, झारखंड सहित देश के अनेक राज्यों में हुए उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली अपार सफलता पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की विजय यात्रा पार्टी कार्यकर्ताओं के भरोसे आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उपचुनावों में पार्टी को मिली सफलता हमारे लिए प्रसन्नता का विषय है, लेकिन विशेषकर महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की एनसीपी के लिए कई मायनों में सबक भी हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिर्फ कुर्सी के लालच में उद्धव ठाकरे ने उस कांग्रेस और एनसीपी से गठजोड़ किया था, जिससे स्व. बाला साहेब ठाकरे आजीवन संघर्ष करते रहे। डॉ. यादव ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा को प्रचंड समर्थन देकर 2019 का बदला भी ले लिया है। उस समय जनता ने भाजपा-शिवसेना को बहुमत दिया था, लेकिन कांग्रेस ने अपनी तिकड़मबाजी के जरिए सत्ता पर कब्जा कर लिया था। अब महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा और उसके सहयोगियों के पक्ष में स्पष्ट जनादेश देकर अपना निर्णय दे दिया है कि उस समय जो कुछ किया गया था, वह गलत था। उन्होंने कहा कि हरियाणा से लेकर महाराष्ट्र तक देश की जनता का समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है और देश की जनता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को लगातार आशीर्वाद दे रही है। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने पहले देश खोया, अब प्रदेश भी खो रही है। कांग्रेस के नेता आपस के झगड़ों में उलझे हुए हैं और नकारात्मकता की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए नेशन फर्स्ट है, लेकिन कांग्रेस के लिए फेमिली फर्स्ट रही है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहा भाजपा का ग्राफ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हमने 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की। 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटें जीतीं। कांग्रेस और कमलनाथ का गढ़ कही जाने वाली छिंदवाड़ा सीट भी हमने जीती और उपचुनाव में अमरवाड़ा की विधानसभा सीट भी हम जीते। उपचुनाव में बुधनी विधानसभा में भी हम आगे हैं। उन्होंने कहा कि विजयपुर में हमारे प्रत्याशी  रामनिवास रावत को भले ही पराजय का सामना करना पड़ा हो, लेकिन वहां हमारे वोट बढ़े हैं। मध्यप्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास की यात्रा को लगातार आगे बढ़ाती रहेगी और आने वाले चुनाव में हम विजयपुर में भी बड़ी जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत जो दुनिया का सबसे युवा देश है, प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और यही लोकतंत्र की असली ताकत है, देश के मतदाताओं की ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने हार का अंतर कम किया, अगली बार ऐतिहासिक जीत मिलेगी  
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र में बड़ी जीत दर्ज की है। महाराष्ट्र की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर एक बार आशीर्वाद प्रदान किया है। महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन को प्रचंड जीत मिल रही है। भाजपा ने अकेले महाराष्ट्र में 132 सीटें जीती है। देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के लिए कार्य करती है। हम सभी जनता को यह विश्वास दिलाते है कि जनता से किया गया एक-एक संकल्प को पूरा करेंगे। मध्यप्रदेश के बुधनी में भी भाजपा प्रचंड जीत हासिल की है। विजयपुर में भाजपा 2023 के विधानसभा चुनाव में 18 हजार के हार के अंतर को इस उपचुनाव में 7 हजार के करीब लाने में सफल रही है। मैं विजयपुर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं कि उन्होंने हर बूथ पर बहुत मेहनत और परिश्रम के साथ चुनाव लड़ा है। मैं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि चिंता करने की बात नहीं है। भाजपा अगले चुनाव में विजयपुर विधानसभा में ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed