{"_id":"6501ca3349e86a19cb047af9","slug":"mp-news-vice-president-jagdeep-dhankar-will-come-to-bhopal-on-15th-will-attend-the-convocation-ceremony-of-m-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 को आएंगे भोपाल, माखनलाल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 को आएंगे भोपाल, माखनलाल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
Wed, 13 Sep 2023 08:11 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 13 Sep 2023 08:11 PM IST
सार
माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह लंबे समय से लंबित था। कोरोना काल के कारण आयोजन नहीं हो सका था। अब विश्वविद्यालय के बिशनखेड़ी स्थित माखनपुरम् परिसर के गणेश शंकर विद्यार्थी सभागार में 15 सितम्बर को आयोजन होगा।
विज्ञापन
एमसीयू के कुलपति प्रो. केजी सुरेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 सितंबर को भोपाल आएंगे। वे माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय में पांच साल बाद दीक्षांत समारोह का आयोजन हो रहा है।
माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय के कुलपति केजी सुरेश ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। इसके अलावा जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ला और उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। उपराष्ट्रपति नए परिसर का औपचारिक उद्घाटन भी करेंगे। इसके तुरंत बाद दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। उपराष्ट्रपति ही छात्र-छात्राओं को पीएचडी की डिग्री प्रदान करेंगे। पहली बार विश्वविद्यालय के अपने परिसर में दीक्षांत समारोह हो रहा है।
पांच साल बाद होगा आयोजन
दीक्षांत समारोह में जून 2018 से दिसंबर 2022 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। इसमें स्नातकोत्तर एवं पीएचडी के 23 विद्यार्थियों सहित लगभग साढ़े चार सौ विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह लंबे समय से लंबित था। कोरोना काल के कारण नहीं हो सका था। अब विश्वविद्यालय के बिशनखेड़ी स्थित माखनपुरम् परिसर के गणेश शंकर विद्यार्थी सभागार में 15 सितम्बर को यह आयोजन होगा।