फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: VD Sharma targeted Rahul Gandhi and said - People of anti-national character are rejected by the publ

MP News: वीडी शर्मा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना बोले- देश विरोधी चरित्र के लोगों को जनता ने नकारा

Mon, 04 Mar 2024 10:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 04 Mar 2024 10:46 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की जनता, राघोगढ़ की जनता आपसे पूछ रही है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार कांग्रेस ने क्यों किया? उन्होंने राहुल से सवाल करते हुए कहा कि राम लला का आपने अपमान किया।

विज्ञापन
MP News: VD Sharma targeted Rahul Gandhi and said - People of anti-national character are rejected by the publ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा पर कहा कि ऐसे दोहरे चरित्र और देश विरोधी चरित्र के लोगों को जनता ने नकार दिया है। शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश के अंदर राहुल गांधी यात्रा लेकर आए थे। 22 विधानसभा क्षेत्र में गए थे इन क्षेत्रों में कांग्रेस नेस्तनाबूद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि मैं राघोगढ़ गया था वहां की जनता ने बताया कि हमारे साथ दिग्विजय सिंह ने छल कपट किया है। राहुल गांधी जी आज राघोगढ़ के अंदर हैं।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश की जनता, राघोगढ़ की जनता आपसे पूछ रही है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार कांग्रेस ने क्यों किया? उन्होंने राहुल से सवाल करते हुए कहा कि राम लला का आपने अपमान किया। आपके पास केवल राम का अपमान करना, भारतीय संस्कृति को नीचा दिखाना, यही आपका आधार है। इसलिए देश के अंदर आप अस्तित्व खो रहे हैं। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज लगातार आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed