फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: VD countered on Umang Singhar's allegation, said - do not spread sensation by lying, give evidence

MP News: उमंग सिंघार के आरोप पर वीडी का पलटवार, बोले- झूठ बोलकर सनसनी न फैलाए, सबूत दें

Fri, 08 Nov 2024 11:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 08 Nov 2024 11:21 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के ग्वालियर में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है। शर्मा ने कहा कि उमंग सिंघार झूठ बोलेकर सनसनी न फैलाए, सबूत दें। 

विज्ञापन
MP News: VD countered on Umang Singhar's allegation, said - do not spread sensation by lying, give evidence
उमंग सिंघार और वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने  नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आरोपों पर  प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी कुनीतियों को छुपाने के लिए अपने ही पूर्व साथियों को बिकाऊ कहकर अपमानित कर रही है, यह कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है। नेता प्रतिपक्ष विधानसभा उपचुनाव के दौरान राजनैतिक सनसनी फैलाकर एवं झूठे बयान देकर अपने आपको प्रासंगिक बना रहे हैं। कांग्रेस के इसी अपमान के कारण उनके कई साथी उन्हें छोड़कर अन्य पार्टियों में जा चुके हैं या उनके नेता घर बैठ गए हैं। इस तरह के तथ्यहीन एवं सत्यहीन बयान देना उनके पद की गरिमा को शोभा नहीं देता है, यह उनकी नैतिक पतन की पराकाष्ठा है।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि सिंघार बताएं कि उनको कब, कैसे, किसने और कहां खरीदने का ऑफर दिया, नहीं तो यह सिर्फ राजनैतिक सनसनी फैलाने का असफल प्रयास होगा। शर्मा ने कहा कि उमंग सिंघार अपने ही पूर्व नेताओं को बिकाऊ कह रहे हैं तो उन्हें सबूत पेश करना चाहिए। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष यह सिर्फ भ्रम फैलाने के लिए और सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह के मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। गुटों में बंट चुकी कांग्रेस को पहले अपने नेताओं का मान सम्मान करना चाहिए, जो कांग्रेस की कार्यकारिणी आने के बाद अलग थलग पड़े हुए है। 
विज्ञापन


बता दें, मध्य प्रदेश के बुधनी और विजयपुर उपचुनावों के बीच भाजपा पर कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गंभीर आरोप लगाए है। सिंघार बोले में जनता के विश्वास का सौदा नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि उनको 50 करोड़ और कैबिनेट मंत्री बनने का ऑफर दिया गया था। उन्होंने कहा कि रामनिवास रावत भाजपा में क्यों गए? यह हम सभी जानते हैं। सिंघार ने आगे कहा कि निश्चित तौर पर जनता इस बात को समझती है कि जो बिकाऊ होता है, वह टिकाऊ नहीं होता। इसलिए मैं समझता हूं कि इस विषय पर जनता उन्हें घर जरूर भेज देगी।  मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीट पर उपचुनाव है। इन दोनों ही सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। इससे पहले दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। भजपा की तरफ से दिग्गज नेताओं ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed