फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Uproar in the Assembly, Vijayvargiya said - Congress called Tantya Mama a robber, Congress's walkout

MP News: विधानसभा में हंगामा, विजयवर्गीय बोले- कांग्रेस ने टंट्या मामा को लुटेरा कहा, कांग्रेस का वॉकआउट

Mon, 12 Feb 2024 08:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 12 Feb 2024 08:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल के के अभिभाषण पर सदन में जवाब दिया। बोले कि कांग्रेस ने जिन पर कभी ध्यान नहीं दिया, हम उन्हें भारत रत्न दे रहे। 

विज्ञापन
MP News: Uproar in the Assembly, Vijayvargiya said - Congress called Tantya Mama a robber, Congress's walkout
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश विधानसभा में सोमवार को 2024-25 के आय व्यय का लेखानुदान पेश होने के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर रखे गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। इस चर्चा का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाब दिया। सीएम ने कहा कि सदन में तीन बड़ी उपलब्धि बताता हूं। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनना हमारा सौभाग्य है। उज्जैन से भी भगवान राम का खास रिश्ता है। मोदी सरकार ने पांच भारत रत्न दिए। उसके लिए मैं पीएम मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं। कांग्रेस ने तो पूर्व पीएम स्व. नरसिंह राव को कभी सम्मान नहीं दिया। भारत रत्न भारत वर्ष का सर्वोच्च सम्मान है। पीएम मोदी राव जैसे योग्य व्यक्तियों को ढूंढ ढूंढ़ कर सम्मानित कर रहे हैं। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने टिप्पणी की। जिस पर सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताते हुए हंगामा। स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने नेता प्रतिपक्ष के बयान को विलोपित कर दिया। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर महापुरुषों के अपमान का आरोप लगाया। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस ने टंट्या मामा समेत अन्य महापुरुषों को लुटेरा कहा था। इस पर ओमकार सिंह मरकाम ने आरोप लगाया कि भाजपा देश को गुमराह कर रही है। भाजपा के इतिहास पर कांग्रेस चलेगी क्या? कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत बोले किस इतिहास में लिखा है कि कांग्रस ने टंट्या मामा को लुटेरा कहा है। इसी बात पर विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया और प्रमाण मांगा। अध्यक्ष ने दोनों पक्षों को बैठने को कहा और बोले मैं तथ्यों को दिखवाऊंगा। इस पर भाजपा विधायकों ने एनसीईआरटी की बुक का संदर्भ दिया। विपक्ष ने विजयवर्गीय के शब्द को विलोपित करने की मांग कर सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण स्वीकार कर सदन की कार्रवाई मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। 
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष का आविष्कार कहां से हुआ 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपनेता प्रतिपक्ष पद कहां से आता है यह मुझे समझ नहीं आया। सदन में उपनेता प्रतिपक्ष का नया अविष्कार कहा से हुआ। इस पर उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि विधानसभा में पारित हुआ है। आपको जरूरत हो तो उपलब्ध करा दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के पांच व्यक्तियों को पद्मश्री
सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश के पांच व्यक्तियों को पद्मश्री दिया गया है। ऐसा कोई सोच भी सकता था क्या। डॉक्टर राजपुरोहित जी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान था। अपनी संस्कृति को जिंदा रखने के लिए माच कला के बारे किताबें लिखी। हर भाषा का पर्याय हो सकता है, लेकिन मोदी जी का कोई पर्याय नहीं है। अटक से कटक तक सभी दिशाओं में हमारे नेता पीएम नरेंद्र मोदी जी का गुणगान हो रहा है।  

हमारा संकल्प पत्र धर्म ग्रंथ गीता और भागवत की तरह 
मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 माह की सरकार में आपने कुछ किया नहीं। अब मेरी दो महीने में परीक्षा ले रहे हो तो पूरा उत्तर भी सुनो। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र के 40 से अधिक बिंदु पूरे कर दिए हैं। कई तो वो काम भी कर दिए जो संकल्प पत्र में नही थे। सीएम ने कहा कि हमारा संकल्प पत्र कागज का टुकड़ा नहीं, धर्म ग्रंथ गीता, भागवत की तरह है, जो पांच साल में पूरा किया जाएगा। सीएम ने कहा कि स्वच्छता, खनिज निविदा में मध्य प्रदेश अग्रणी है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी। एनडीए 400 पार होगा। 
 
प्रदेश सरकार अयोध्या जाएगी 
मुख्यमंत्री ने धार्मिक स्थलों पर हेलीकॉप्टर और हवाई यात्रा की सुविधा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इंदौर से महाकालेश्वर इंदौर से ओंकारेश्वर, ग्वालियर से ओरछा ग्वालियर से दतिया ऐसे कई सारे स्थलों पर हवाई सुविधा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोशिश कर रहे हैं कि चुनाव से पहले टेंडर हो जाए। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार अयोध्या जाएगी। सरकार मंत्रियों के साथ विधायकों को भी अयोध्या लेकर जाएगी।

गुड़ी पड़वा पूरे प्रदेश में मनाएंगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा प्रदेश के विकास की नई इबादत लिखेंगे। इस वर्ष गुड़ी पड़वा पूरे प्रदेश में मनाएंगे। प्रदेश सरकार गरीबों का युवाओं का कल्याण किसानों की भलाई और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य करेगी। जननी एक्सप्रेस योजना में वाहन बढ़ाए जाएंगे। अग्नि वीर योजना में 360 घंटे प्रशिक्षण योजना संचालित करेंगे। वीर भारत संग्रहालय के माध्यम से सांस्कृतिक धरोहर से जनता को अवगत करवाएंगे। वर्ष 2028 के सिंहस्थ में दुनिया भर के तीर्थयात्री आएंगे। इस आयोजन को अधिक से अधिक सफल बने इस दिशा में भी सरकार काम कर रही है।


मोदी जी ने असंभव को संभव किया 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटना, तीन तलाक खत्म होना और श्रीराम मंदिर का फैसला असंभव था। लेकिन असंभव को संभव को बनाने का काम मोदी जी ने किया है। जब नीयत, नीति साफ हो, मन साफ हो और काम करने का यश अच्छा हो तो ऐसा निर्णय आता है। जो भगवान श्रीराम के मामले में हुआ। पूरे देश में कहीं कोई दंगा नहीं हुआ, सारे धर्म के लोग मिलकर भगवान श्रीराम की जय जयकार में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed