फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Union Minister of State George Kurien files nomination for Rajya Sabha, CM becomes proposer

MP News: राज्यसभा के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन ने भरा नामांकन, सीएम बने प्रस्तावक

Wed, 21 Aug 2024 04:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 21 Aug 2024 04:48 PM IST
सार


मध्य प्रदेश की ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद रिक्त राज्यसभा सीट पर केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन ने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी उपस्थित रहे।  
 

विज्ञापन
MP News: Union Minister of State George Kurien files nomination for Rajya Sabha, CM becomes proposer
जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में राज्यसभा की एक खाली सीट के लिए भाजपा ने केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बुधवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में कुरियन ने अपना नामांकन दाखिल किया। बुधवार सुबह भोपाल पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की बधाई दी और उनके प्रस्तावक भी बने।  इसके बाद सभी नेता विधानसभा पहुंचे, जहां कुरियन ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र जमा किया। 
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केरल और मध्य प्रदेश के बीच एक विशेष संबंध है, क्योंकि आदि शंकराचार्य भी केरल से मध्य प्रदेश आए थे। अब, केरल से एक वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन मध्य प्रदेश के कोटे से राज्यसभा सदस्य बनने जा रहे हैं। यह मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री थे, और अब जॉर्ज कुरियन मध्य प्रदेश कोटे से राज्यसभा जा रहे हैं और केंद्रीय मंत्री भी हैं। प्रधानमंत्री मोदी का आभार कि उन्होंने मध्य प्रदेश के कोटे में एक और मंत्री दिया है, जिसका लाभ मध्य प्रदेश को मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि भाजपा के दिग्गज नेता जॉर्ज कुरियन ने मध्य प्रदेश कोटे से अपना नामांकन दाखिल किया है। मध्य प्रदेश ने न केवल तमिलनाडु, बल्कि केरल के अपने एक वरिष्ठ साथी को राज्यसभा भेजने का काम किया है। जॉर्ज कुरियन के अनुभवों का मध्य प्रदेश भाजपा को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


 निर्विरोध चुने जाने की संभावना 
जॉर्ज कुरियन केंद्र सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन-डेयरी विभाग के राज्यमंत्री है। उनका निर्विरोध चुनाव जाना लगभग तय है। उनका कार्यकाल दो वर्षों का होगा, जो जून 2026 तक चलेगा। यह सीट पूर्व में ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, जिनका कार्यकाल जून 2020 में शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed