फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Uma's letter written to CM on liquor policy surfaced, former CM said - don't call migration a dharna

MP News: शराबनीति पर उमा की सीएम को लिखी चिट्ठी आई सामने, पूर्व सीएम बोली- प्रवास को धरना ना कहें

Mon, 30 Jan 2023 07:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 30 Jan 2023 07:16 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सो ट्वीट में कहा है कि अयोध्या के मेरे तीन दिन के प्रयास को धरना मत कहिए। 31 जनवरी को नई शराब नीति घोषित हो सकती है। इसको लेकर उनके द्वारा सीएम शिवराज सिंह चौहान को इसी माह 7 जनवरी को एक पत्र लिखकर सुझाव दिए गए थे।

विज्ञापन
MP News: Uma's letter written to CM on liquor policy surfaced, former CM said - don't call migration a dharna
उमा भारती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

राजधानी के अयोध्या बायपास के पास हनुमान और दुर्गा मंदिर में नई शराबनीति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोमवार को एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उमा ने लिखा कि मेरे प्रवास को धरना ना कहें। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखी एक चिट्ठी साझा की। जिसमें नई शराबनीति को लेकर सुझाव दिये हैं।
विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सो ट्वीट में कहा है कि अयोध्या के मेरे तीन दिन के प्रयास को धरना मत कहिए। 31 जनवरी को नई शराब नीति घोषित हो सकती है। इसको लेकर उनके द्वारा सीएम शिवराज सिंह चौहान को इसी माह 7 जनवरी को एक पत्र लिखकर सुझाव दिए गए थे। उस पर अमल होने की उम्मीद है। उमा ने कहा है कि गांधी जयंती के मौके पर मेरे ही आग्रह पर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने देश के गणमान्य संतों के सामने मध्यप्रदेश को शराबनीति में जनहितकारी बदलाव की घोषणा की है, तो मै अविश्वास क्यों करूं?  
विज्ञापन

 
मैं कुछ पाना चाहती हूं, ऐसा कहने वाले मुर्ख
उमा ने लिखा कि 27 साल में पहली बार सांसद बनने से लेकर 57 साल की उम्र तक 30 साल में भाजपा के इतने व्यापक एवं विशाल होने के संघर्ष में मुझे तो जैसे झौंक दिया गया। मुझे बहुत प्यार, सम्मान एवं पद मिले है। आज भी जब मैं भाजपा की संगठन की बैठकों में जाती हूं तो वहां मौजूद सभी जो आदर एवं सम्मान मुझपर बरसाते है वह अद्वितीय एवं भगवान की कृपा है। शराबनीति पर बदलाव के मेरे आग्रह से मैं कुछ पाना चाहती हूं ऐसा कहने वाले लोग या दुनिया के सबसे बड़े मूर्ख है या शरारती है। किसी भी प्रकार के नशे के विरुद्ध अभियान हमारी पार्टी का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाजपा मेरी पार्टी, मोदी मेरे नेता
उमा भारती ने कहा कि फिर भी आपको याद होगा, मैंने खुद ही सभी भाजपा के पदाधिकारी, सांसदों, विधायकों एवं मंत्रियों को आग्रह किया की आप सार्वजनिक तौर पर इसका समर्थन या विरोध करने के बजाय अपनी मर्यादा में रहते हुए पार्टी की अंदरूनी बैठकों में ही इसकी चर्चा करिए। इस अभियान मे मेरे आसपास अराजनीतिक एवं सामाजिक लोग ही रह सके यह मैंने ही तय किया है । इससे मुझे आजादी की सांस लेने की छूट मिलती है। भारत मेरा देश है, हिंदुत्व मेरी आस्था है, भाजपा मेरी पार्टी है, मोदी मेरे नेता हैं और यह तथ्य इस जीवन में नहीं बदलेंगे।

  
यह सुझाव दिए
खुले में शराबपीने के आहते तुरंत बंद करें। उन्होंने लिखा कि इसके कारण असामाजिकक तत्वों का जमावड़ा होता है और महिलाओं में भय का माहौल बनता है। धार्मिक स्थलों से आधा किमी और शिक्षण संस्थानों से कम से कम एक किमी की दूरी पर कोई शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए। मजदूरों की बस्ती, अस्पताल से भी शराब की दुकान की दूरी आधा किमी हो। वहीं, उन्होंने सिनेमा घरों में शराब पीने के दुष्प्रभाव की दी जाने वाली जानकारी की तरह शराब की दुकानों के बाहर उसके बोर्ड लगाने की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed