फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Trap action by Lokayukta Police, Bhopal, SI caught taking bribe of Rs 10 thousand

MP News: भोपाल में लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एएसआई को 10 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

Sat, 10 Feb 2024 05:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 10 Feb 2024 05:21 PM IST
सार


भोपाल के छोला थाना के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) संतोष सिंह दांगी को रविवार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंग हाथ दबोचा है। संतोष दांगी शिकायत की जांच को खत्म करने पीड़ित से 50 हजार रुपए की मांग की थी। 

विज्ञापन
MP News: Trap action by Lokayukta Police, Bhopal, SI caught taking bribe of Rs 10 thousand
लोकायुक्त पुलिस ने एसआई को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने एएसआई संतोष कुमार दांगी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा है। दरअसल लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को भानपुर विदिशा रोड गीता नगर निवासी हेमंत कुमार ने आवेदन दिया था। इसमें शिकायत की थी कि एएसआई संतोष दांगी उसके खिलाफ झूठी शिकायत की जांच करने को लेकर 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। हेमंत ने बताया कि वह बैकिंग कियोस्क संचालित करता था। जिसे उसने जून 2023 में बंद कर दिया। अभी किसी जगदीश शर्मा नाके व्यक्ति ने उसकी छोला थाने में शिकायत की। जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसे 29 हजार रुपए बैंक में जमा करने के लिए थे, लेकिन वह रुपए बैंक में जमा नहीं किए गए। हेमंत ने अपने आवेदन में बताया कि जगदीश शर्मा की तरफ से शिकायत में प्रमाण के तौर पर लगाई गई रशीद भी सील और हस्ताक्षर फर्जी है। इस मामले की जांच एएसआई संतोष दांगी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


हेमंत कुमार ने आवेदन में बताया कि संतोष कुमार दांगी जांच को दबाने के लिए उससे 50 हजार रुपए की मांग कर रहे है। शिकायत सत्यापित होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप की कार्रवाई की। इसमें एएसआई संतोष कुमार दांगी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। एएसआई के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed